फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Upay: शनिवार के दिन करें ये कारगर उपाय, जीवन में होगी धन और यश की प्राप्ति

Sat, 11 Mar 2023 11:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 Mar 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh News In Hindi
शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के हर दिन का विशेष महत्व होता है क्योंकि हर वार किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्यदेव की समर्पित होता है। सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा-आराधना के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है। बुधवार के दिन विध्नहर्ता गणेश जी की उपासना करनी चाहिए। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना की जाती है। शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है और शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। आज हम आपको शनिवार के दिन शनिदेव की उपासाना का महत्व बताएंगे। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। 



जिन लोगों के ऊपर शनिदोष, शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव रहता है। शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से कष्ट दूर हो जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिवार के दिन शनि को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh News In Hindi
Peepal - फोटो : iStock
पीपल की पूजा
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पूजनीय और पवित्र वृक्ष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में शनिदेव समेत सभी देवताओं का वास होता है। पीपल वृक्ष की शनिवार के दिन विशेष पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होने के साथ धन, समृद्धि, यश, कीर्ति आदि की भी प्राप्ति भी होने लगती है। शनिवार को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से मनुष्य के जीवन में खुशहाली आती है।  
 
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh News In Hindi
Shani - फोटो : iStock
तेल से करें अभिषेक
शनिदेव को जो व्यक्ति शनिवार के दिन सरसों का तेल अर्पित करता है उनके सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। शनि देव की पूजा में सरसों या तिल का तेल अर्पित करना बहुत लाभदायक माना गया है। तेल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण आ रहे जीवन में कष्टों से छुटकारा मिलता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं। शनिवार के दिन इस उपाय से धन-यश की प्राप्ति होती है एवं नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh News In Hindi
शमी वृक्ष की पूजा
शनिवार के दिन शमी के वृक्ष की पूजाकर इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है वही विवाह आदि मांगलिक कार्यों में आ रही रूकावट भी दूर होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें शनिवार के दिन अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे ना केवल आपके काम में आने वाली बाधाएं कम होती हैं बल्कि शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहती है।
विज्ञापन
Shani Dev Saturday Upay Astrological Remedies To Remove Shani Dosh News In Hindi
Shani - फोटो : iStock
नीले पुष्प चढ़ाएं
शास्त्रों के अनुसार भगवान शनि को नीले रंग के फूल अति प्रिय है। इसलिए शनिवार के दिन इस रंग के फूल जरूर शनिदेव को चढ़ाए।अपराजिता का फूल नीले रंग का होता है, यह फूल शनिदेव को बहुत प्रिय है। शनिवार के दिन 5, 7, 11 अपराजिता के फूल लेकर शनिदेव के चरणों में चढ़ा दें, शनिदेव जल्द प्रसन्न हो जाएंगे। इसी प्रकार नीले-बैंगनी रंग का आक का फूल शनिदेव को अर्पित करने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed