फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन सपनों को देखना होता है अशुभ, क्या हैं इनकी अशुभता से बचने के उपाय

Thu, 18 Nov 2021 02:21 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
sapno ka matlab dream meaning in hindi inauspicious dreams ashubh sapne ke upaye
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel

सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है। सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए जाते हैं, जिनके अनुसार कुछ सपनों को अशुभ माना जाता है। यदि ऐसे स्वप्न दिखाई दें तो मान्यता है कि कुछ उपायों को करने से उनके अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से होते हैं अशुभ स्वप्न और क्या हैं उनके बुरे प्रभाव से बचने के उपाय।

sapno ka matlab dream meaning in hindi inauspicious dreams ashubh sapne ke upaye
सपने में बाढ़ या समुद्र का पानी देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

यदि आप बाढ़ या फिर गंदा पानी देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। इसी तरह से सपने में सूर्यास्त (डूबता हुआ सूरज) देखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ये सपने आपके जीवन में किसी अशुभ घटना का संकेत हो सकते हैं। सपने में समुद्र देखना भी अशुभ स्वप्न माना जाता है। यदि आपको सपने में समुद्र दिखाई दे तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना चाहिए। मान्यता है कि यह स्वप्न किसी से वाद-विवाद होने का संकेत देता है। 
 

sapno ka matlab dream meaning in hindi inauspicious dreams ashubh sapne ke upaye
सपने में बिल्ली, या सूखें पेड़ आदि देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप सपने में स्वयं को घोड़े से गिरते देखते हैं तो यह सपना आपके करियर में परेशानियां आने का संकेत माना जाता है। इसी तरह से सपने में बंद नाला देखना, बिल्ली देखना, सूखे जंगल या सूखे पेड़ देखना भी आपके करियर या बिजनेस के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sapno ka matlab dream meaning in hindi inauspicious dreams ashubh sapne ke upaye
प्रतीकात्मक तस्वीर

सपने में खुद को कैंची चलाते देखना, या कैंची चलते देखना, किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना दांपत्य जीवन और रिश्तों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इन सपनों को प्रेमी जीवन और दांपत्य जीवन के लिए बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति को संयम से काम लेना चाहिए।

विज्ञापन
sapno ka matlab dream meaning in hindi inauspicious dreams ashubh sapne ke upaye
अशुभ सपनों के प्रभाव को दूर करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अशुभ सपनों के प्रभाव को दूर करने के उपाय-
यदि आपको कोई अशुभ स्वप्न दिखाई देता है तो प्रातः उठकर शिव मंदिर जाना चाहिए और भगवान शिव का पूजन व अभिषेक करना चाहिए। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा सपनों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और ईश्वर आपकी रक्षा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed