फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: आंखों से जानें जिंदगी से जुड़े राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Tue, 29 Mar 2022 07:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Mar 2022 07:16 AM IST
विज्ञापन
Samudrik Shastra What Does Eye Color Say About Your Personality Some Interesting Facts to Know
आंखों का न सिर्फ आकार बल्कि उसके रंग से भी व्यक्ति के चारित्रिक गुण का पता चलता है। - फोटो : istock

Samudrik Shastra:अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, यदि आपको किसी व्यक्ति के दिल की बात जाननी है तो उसकी आंखों में बस एक बार देख लें। दरअसल मनुष्य की आंखें उसके दिल का दर्पण होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार दिल के सारे राज खोलती है आंखे। किसी की आंखों को देखकर आप उनकी सोच और उनके व्यक्तित्व का आसानी से पता लगा सकते हैं। आंखों का न सिर्फ आकार बल्कि उसके रंग से भी व्यक्ति के चारित्रिक गुण का पता चलता है। वैसे भी आंखें  दिल की जुबान होती हैं आपकी आंखें कई बार आपके बारे में बहुत कुछ बयान कर देती हैं। क्या आपको पता है कि किसी की आंखों का रंग उसके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ कह देता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आंखों के रंग और भौहों के आकार-प्रकार से  दूसरे व्यक्ति का मिजाज जान सकते हैं, बस आपको उन्हें पढ़ना और समझना आना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि आंखों के रंग के मुताबिक क्या है सामने वाले का व्यक्तित्व। 

Samudrik Shastra What Does Eye Color Say About Your Personality Some Interesting Facts to Know
काली आंखों वाले लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं। - फोटो : istock

काली आंखें वाले लोग
ऐसे लोगों का आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है, ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते। ऐसे लोग एक अलग ही शख्सियत के मालिक होते है। इनके हर कार्य में विश्वास झलकता है और अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है। ये अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं और कोई भी फैसला बहुत सोच विचार कर लेते हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। साथ ही काली आंखों वाले लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं।

Samudrik Shastra What Does Eye Color Say About Your Personality Some Interesting Facts to Know
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते है। - फोटो : istock

भूरी आंखों वाले लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते है। इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती। लेकिन ये बहुत उदारवादी होते है। ये लोग बहुत जल्दी लोगों में घुल-मिल जाते है इनमें हरदम कुछ  नया करने का जज्बा रहता है, रचनात्मकता इनका प्रमुख गुण होता है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते है, लेकिन विश्वास और प्यार के मामले में इन पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोग मजाकिया किस्म के होते है, लेकिन रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं रहते। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहना जानते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। हालांकि इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी भी आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samudrik Shastra What Does Eye Color Say About Your Personality Some Interesting Facts to Know
जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है, उनमें बहुत गहराई होती है। - फोटो : istock

हरी आंखों वाले लोग  
जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है,  उनमें बहुत गहराई होती है। ये हमेशा फिट और तरोताजा दिखाई देंगे। ऐसे लोग जल्दी से अपने मन की बात नहीं बताते। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है, लेकिन मन में ईर्ष्या की भावना होती है। कोई भी नए काम करने से इन्हें परहेज नहीं होता। बुद्धिमानी से निर्णय लेने की क्षमता होती  है।

विज्ञापन
Samudrik Shastra What Does Eye Color Say About Your Personality Some Interesting Facts to Know
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें कंजी या हल्के पीले रंग की होती हैं वह लोग मौजमस्ती और रोमांच  पसंद करते हैं। - फोटो : istock

कंजी आंखों वाले लोग 
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें कंजी या हल्के पीले रंग की होती हैं वह लोग मौजमस्ती और रोमांच  पसंद करते हैं। ऐसे लोग समय के साथ चलना और परिस्थितयों  के साथ ढलना जानते हैं। वैसे तो ऐसे लोग साहसी होते हैं, लेकिन एक ही तरह की ज़िंदगी से जल्दी ऊब जाते हैं।  साथ ही ये लोग अपने राज छुपाकर रखते हैं। लेकिन ये बातचीत करने में माहिर होते हैं और ये पहली मुलाकात में सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed