फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन करें ये 5 उपाय, गुरु की कृपा से हर समस्या होगी दूर

Thu, 06 May 2021 06:21 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 May 2021 06:21 AM IST
विज्ञापन
remedies for thursday for health marriage child and wealth
आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे इसके लिए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते रहें। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना एवं व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं बृहस्पतिदेव की कृपा से आराधक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। यदि व्यक्ति की जन्मपत्री में गुरु ग्रह कमजोर है तो व्यक्ति को कई प्रकार के कष्ट भुगतने पड़ते हैं। न तो वह व्यक्ति ठीक से धन कमा पाता है, न ही उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और न ही उसे अपने करियर में तरक्की मिलती है।आपकी कुंडली में गुरु ग्रह हमेशा मजबूत रहे इसके लिए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते रहें। तो चलिए जानते हैं कि वृहस्पतिवार के दिन गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए।

remedies for thursday for health marriage child and wealth
jupiter
1.संतान प्राप्ति के उपाय
 यदि आप संतान चाहते हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी संतान  प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको गुरुवार को गुरुग्रह से जुडी पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करने से फायदा होगा।
 
remedies for thursday for health marriage child and wealth
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay

2.आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए 
गुरुवार को किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होगी और आपके पास कभी धन की कमी नही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
remedies for thursday for health marriage child and wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

3.सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह चल रही है तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजित करके पीले चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें। पीले चावल या पीली मिठाई का प्रसाद लगाएं,फायदा होगा।

विज्ञापन
remedies for thursday for health marriage child and wealth
lord vishnu - फोटो : अमर उजाला

4. रोगों से छुटकारा पाने के लिए
बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की या वृहस्पतिवार की कथा सुनना बहुत अच्छा माना गया है। इसके साथ ही इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से सेहत में सुधार होता है। बिना नमक का खाना खाएं एवं भोजन में पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम, केले आदि भी शामिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed