{"_id":"642a47cfe1d280d7ed033997","slug":"what-is-grahan-yog-in-astrology-surya-rahu-conjunction-in-mesh-rashi-2023-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grahan Yog 2023: 14 अप्रैल से बनेगा सूर्य-राहु ग्रहण योग, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Grahan Yog 2023: 14 अप्रैल से बनेगा सूर्य-राहु ग्रहण योग, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
Mon, 03 Apr 2023 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:59 AM IST
सार
ग्रहण योग के कारण 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Grahan Yog 2023: 14अप्रैल से मेष राशि में सूर्य-राहु के मिलने से बनेगा ग्रहण योग
- फोटो : iStock
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते है इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है लेकिन सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं ऐसे में जाहिर सी बात है कि इन दोनों की युति से ग्रहण योग बनेगा वही इस युति पर शनि की नीच की दृष्टि भी होगी। इस ग्रहण योग के कारण 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति द्वादश भाव यानी व्यय भाव में होगी। इस समय आपको मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते है। इस समय आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी आ सकती है। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन को नज़रअंदाज़ नहीं करें।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब आपके अष्टम भाव में होगी। इस भाव में यह युति आपके लिए अशुभ परिणाम लेकर के आने वाली है। इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वहीं किसी बीमारी का भी आगाज जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार न दें वरना आपका पैसा अटक सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपकी वाणी को संतुलित रखे और परिवार में विवाद का जन्म नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति अब चौथे भाव में होगी। इस भाव में इस युति के कारण आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद झेलना पड़ेगा। इस समय कार्य स्थल पर आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी वहीं प्रेम प्रसंग में भी असफलता के योग दिखाई दे रहे है।
यह भी पढ़ें-
यह भी पढ़ें-
- April Horoscope 2023: अप्रैल महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
- Astrology: आखिर किस ग्रह के अशुभ होने से होता है मानसिक तनाव ? जानिए उपाय
- Shani in Dhanishtha Nakshatra: मकर,कुंभ, धनिष्ठा नक्षत्र वाले रहें सावधान! शनि ग्रह करेंगे इस नक्षत्र में गोचर
- Astrology: सूर्य-शुक्र की युति गृहस्थ के लिए शुभ क्यों नहीं ? क्यों मिलते है विपरीत परिणाम ?