फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (29 जून से 05 जुलाई): जून के इस सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 29 Jun 2020 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Jun 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 29 june to 05 july impact on your rashi
राशि
मेष राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से भी बचना पड़ेगा। मध्य में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा। शादी विवाह अथवा मांगलिक कार्यों को संपन्न करने से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सप्ताहांत षड्यंत्रकारियों से सावधान रहें। 3 तारीख अशुभ।

 
weekly rashifal weekly horoscope 29 june to 05 july impact on your rashi
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ अतिअनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपने कार्य संपन्न करेंगे तो सफलता सर्वाधिक मिलेगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सप्ताह व्यापारियों के लिए अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा सप्ताहांत स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखें। 5 तारीख अशुभ।
weekly rashifal weekly horoscope 29 june to 05 july impact on your rashi
मिथुन

मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह के कारण आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें जेब तराशों से बचें। सप्ताह के मध्य विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा और आप की सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेगी। सप्ताहांत दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, किंतु साझा व्यापार करने से बचें। 30 तारीख अशुभ।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 29 june to 05 july impact on your rashi
राशि

कर्क राशि- अपने साहस एवं सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी फिर भी परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य में केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा और संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। 4 तारीख अशुभ।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 29 june to 05 july impact on your rashi
राशि

सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में देशाटन से लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे अब वही आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। सप्ताह के मध्य किसी महँगी किसी महंगी वास्तु का क्रय करेंगे फिर ग्रहगोचर के अनुसार किसी से भी अधिक कर्ज के लेन से भी बचाना होगा। सप्ताहांत शुभ समाचार से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। 29 तारीख अशुभ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed