फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 अगस्त तक): अगस्त के दूसरे सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Sun, 09 Aug 2020 12:44 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 10 august to 16 august impact on your rashi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


सप्ताह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ होगा। आरंभ में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सफल रहेंगे। मध्य में रुका हुआ धन आने का संकेत। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। व्यापारियों के लिए समय और भी बेहतर है। मकान-वाहन के क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह और भी अनुकूल। सप्ताह के सभी दिन शुभ।

weekly rashifal weekly horoscope 10 august to 16 august impact on your rashi
राशि

वृषभ राशि
आरंभ में यात्रा देशाटन का लाभ होगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख और हृदय संबंधी बीमारी से सावधान रहें। मध्य अति उत्तम रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में लंबित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनी में सर्विस हेतु आवेदन करना सफल रहेगा। 11 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly rashifal weekly horoscope 10 august to 16 august impact on your rashi
मिथुन

मिथुन राशि
आपके लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह का कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो अवसर बेहतरीन है। आय के साधन बढ़ेंगे परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग मिलेगा और जन संपर्क भी बढ़ेगा। सामाजिक दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी संयोग। सभी दिन शुभ।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 10 august to 16 august impact on your rashi
राशि

कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो तो असर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सप्ताह के अंत में अत्यधिक भागदौड़ और कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। 16 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly rashifal weekly horoscope 10 august to 16 august impact on your rashi
राशि

सिंह राशि
आपके लिए भी संपूर्ण सप्ताह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उसे अच्छा है। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम सुखद रहेगा। आय में निरंतर वृद्धि होती रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed