Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 22 से 28 जून 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 जून 2020): जानें इस सप्ताह क्या कहता है आपका भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण है। छात्रों के लिए यह समय सामान्य नहीं कहा जा सकता है। बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको फैसले लेने में कठिनाई होगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का कारण साबित हो सकता है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकता है। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
वृष साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुलन बिगाड़ सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा। आप किसी चीज को लेकर कश्मोकश की स्थिति में रहेंगे। संतान के प्रति मन चिंतित रहेगा। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। सांसो में तकलीफ हो सकती है। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। वैवाहिक रिश्ते में मनमुटाव रहने के संकेत है। प्रेम करने वाले इस समय जल्दबाजी न दिखाएं।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जायेगा। इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीददारी कर सकते है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष आपको व्यथित कर सकती है। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान से परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति धीरे-धीरे होगी। आमदनी के लिहाज से समय ठीक ठाक है। व्यवसाय के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को दौड़ भाग करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंधो में मधुरता आएगी है। प्रणय संबंधों के लिए यह समय उत्तम है। त्वचा से सम्बंधित रोगी इस समय राहत महसूस करेंगे।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक सन्दर्भ में भागमभाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता बनेगी रहेगा। प्रणय संबंधो में खुशनुमा माहौल रहेगा।