फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (27 अगस्त से 2 सितंबर): अगस्त के अंतिम 7 दिनों में ये 7 राशियां रहेंगी भाग्यशाली

Mon, 27 Aug 2018 05:33 PM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: Prateek Ranjan Updated Mon, 27 Aug 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 2018: weekly horoscope 27 august to 2 september 2018 last week of august month

अगस्त महीने का अंतिम हफ्ता कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ राशि के लोग परेशानियों में घिर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता।

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 27 august to 2 september 2018 last week of august month
aries - फोटो : aries
साप्ताहिक मेष राशि

इस सप्ताह आपके ख़र्चों और इनकम के बीच उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। इनकम तो अच्छी रहेगी लेकिन साथ ही साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और पारिवारिक जीवन में कुछ गलतफहमियां परिजनों से विवाद का कारण बन सकती हैं। माता और पिता के स्वस्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा। संतान पक्ष से आप संतुष्ट रहेंगे और वे तरक्की करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय रहने की उम्मीद है। विपरीत लिंगी लोगों से अच्छा व्यवहार करें ताकि उनके कारण आपको किसी समस्या का सामना न करना पड़े। अपने पेट का ध्यान रखें अन्यथा सेहत संबंधी कष्ट हो सकते हैं। आपके निर्णयों की प्रशंसा होगी और समाज में अच्छा सम्मान प्राप्त होगा।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 27 august to 2 september 2018 last week of august month
taurus - फोटो : taurus

साप्ताहिक वृष राशि
इस सप्ताह आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं इसलिए पारिवारिक जीवन को समय कम दे पाएंगे लेकिन परिवार में मिला-जुला माहौल रहेगा। जहाँ एक ओर आपको किसी प्रॉपर्टी अथवा वाहन की सौगात मिल सकती है वहीं दूसरी ओर आप परिवार में अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहेंगे, जिसके कारण पारिवारिक जीवन में हलचल रह सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है मगर इसके बावजूद भी कई बातों को लेकर आपका मन अपने काम से उखड़ा रहेगा। पिता जी से संबंधों में खटास आ सकती है अथवा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी संतान खुश रहेगी और मनोरंजन में अधिक समय लगाएगी। आप उनका पूरा ध्यान रखेंगे और उन पर स्नेह लुटाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच में आराम का अवसर मिलेगा और इससे वे रिफ्रेश हो जायेंगे। धार्मिक गतिविधियों पर कुछ ख़र्चा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 27 august to 2 september 2018 last week of august month
gemini - फोटो : gemini

साप्ताहिक मिथुन राशि
इस सप्ताह आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से न केवल आपको आर्थिक लाभ होगा अपितु आपके अंदर ऊर्जा का संचार भी होगा। आपका पारिवारिक जीवन ख़ुशियों से भरा रहेगा लेकिन कुटुंब में किसी बात को लेकर गहमा-गहमी हो सकती है। आपकी बातों को तवज्जो मिलेगी इसलिए आपको सुलह का प्रयास करना चाहिए। अपने भोजन पर ध्यान अवश्य दें। आप कहीं निवेश कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान खुश रहेगी और आप उनकी तरफ से संतुष्ट रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये अच्छा समय है। उनका पढ़ाई में खूब मन लगेगा और कुछ लोगों को इसमें कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। आपको अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। रक्त संबंधित किसी परेशानी से आपका सामना हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

weekly rashifal 2018: weekly horoscope 27 august to 2 september 2018 last week of august month
cancer - फोटो : cancer

साप्ताहिक कर्क राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। किसी सुदूर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ये यात्रा ख़ुशी के पल लेकर आएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मन में अनेक विचार आएँगे और लोग आपकी तेज बुद्धि की सराहना करेंगे। पारिवारिक जीवन में यूँ तो ख़ुशी का माहौल रहेगा फिर भी आपकी माता जी की सेहत बिगड़ सकती है। आपकी संतान ठीक रहेगी और ऊर्जावान रहकर हर कार्य को करेगी। भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छी सफलता हाथ लग सकती है। परिवार में कुछ उठा-पटक रह सकती है। आपको धन लाभ होने के अच्छे योग बन रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed