{"_id":"5aa6027a4f1c1bb8758b4ed3","slug":"weekly-rashifal-12th-march-to-18th-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 मार्च : इस हफ्ते 8 राशियों की चमक सकती है किस्मत, 4 पर आ सकता है संकट","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 मार्च : इस हफ्ते 8 राशियों की चमक सकती है किस्मत, 4 पर आ सकता है संकट
मार्च माह का यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के सामने आ सकता है संकट। जानिए यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आमदनी सामान्य रहेगी लेकिन खर्च बढ़ेंगे। भौतिक सुखों की वस्तुओं पर ज्यादा खर्च होगा। लंबी यात्रा या विदेश भ्रमण का योग भी बन रहा है। इस सप्ताह आप पारिवारिक जीवन को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। नौकरी और व्यवसाय में सामान्य रूप से तरक्की होती रहेगी। बड़ी सफलता के लिए मन लगाकर काम करते रहना होगा। बच्चे किन्हीं कारणों से बाहर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
यह सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान धन लाभ होगा, साथ ही शारीरिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मेल-जोल बढ़ेगा और लोगों से मुलाकात होगी। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन परिजनों को समय कम दे पाएंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह अच्छा समय है लेकिन ध्यान लगाकर पढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक कार्य क्षेत्र में अधिक व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपका ध्यान भंग होने से कुछ गलतियों की भी संभावना है, इसलिए बहुत ध्यान से कार्य करें। बेवजह की बातों से बचें, आपके हर अच्छे कार्य का आपको अच्छा फल मिलेगा। सामान्य रूप से धन लाभ होता रहेगा। फिटनेस पर ध्यान देने की जरुरत होगी। वहीं पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। संतान मौज मस्ती करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में लाभ होगा, भाई-बहनों का आपको अपने कार्य में सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान उन्हें घर की सौगात मिल सकती है या गृह निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है। इसके अलावा घर से संबंधित खर्च भी हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। आप विरोधियों पर भारी रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने ज्ञान और परिश्रम की बदौलत आप आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग खूब मेहनत करेंगे। इस सप्ताह आपको भाई-बहनों का समर्थन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।