फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि के प्रेमियों का इस सप्ताह होगा इम्तिहान, जानें अपनी राशि

Fri, 02 Jun 2017 03:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Fri, 02 Jun 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 2nd june to 8th june
ये सप्ताह प्रेमी जीवन के लिहाज से जहां कुछ राशियों के लिए थोड़ा बहुत कठिनाइयों भरा रहेगा, वहीं मीन राशि के प्रेमी जीवन में उथल पुथल होने की संभावना है। जानिए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राश‌िः प्रेमी जीवन में आ सकती है कुछ क‌ठिनाइयां

weekly love astrology 2nd june to 8th june
मेष राश‌ि

सप्ताह का आरंभ आपके प्रेमी जीवन में कठिनाईया लाने वाला सिद्ध हो सकता है। आपको अपने जल्दबाजी वाले व्यवहार को बदलने की आवश्कता है अन्यथा आप बिना कुछ सोचे कोई गलत कदम भी उठा सकते हैं जिसका बुरा प्रभाव आपके प्रेम संबंधों पर स्पष्ट रुप से देखा जा सकेगा। आप प्रेमी जीवन में जिस मुकाम पर आज हैं उसके लिए आपने काफी प्रयास किए होगें, लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि इन प्रयासों का मीठा फल शीघ्र ही आपको चखने को मिलेगा। सप्ताह का मध्य भाग आते ही स्थिति आपके अनुकूल रहेगी और आप प्रेमी के साथ पहले की ही तरह खुश नजर आएंगे।

वृष राश‌िः अपनी भावनाओं को काबू में रखें

weekly love astrology 2nd june to 8th june
वृष राश‌ि

सप्ताह का आरंभ आपके लिए थोडा परेशानी वाला हो सकता है, लेकिन मध्य भाग आते-आते आप अपनी परेशानियों से थोडा राहत महसूस कर सकते हैं और सप्ताहांत में मूड को फ्रेश करने के लिए फिल्म देखने का भी प्लान कर सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपको दुखी होना पड़े। आपका प्रेमी आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकता है जिसे आप पूरा नहीं कर पाने की स्थिति में परेशानी से गुजर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अनुकूल

weekly love astrology 2nd june to 8th june
म‌िथुन राश‌ि

प्रेम संबंधो को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप प्रेमी को लेकर कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। इस सप्ताह आपका मन अत्यधिक रोमांटिक बना रह सकता है। सप्ताह के पहले और दूसरे भाग आप दोनों घूमने फ‌िरने में बिजी रह सकते हैं और तीसरे भाग में आपका प्रेम और गहरा होगा। जो लोग प्रेमी जीवन का नए सिरे से आरंभ करना चाहते हैं या नया प्रेम शुरु करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में आप अपने कार्यों को निपटाने में व्यस्त होने से प्रेमी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन

कर्क राशिः प्रेमी जीवन के साथ अन्य जिम्मेदारियों को भी निभाएं

weekly love astrology 2nd june to 8th june
कर्क राशि

प्रेमी जीवन अपने स्थान पर अपनी महत्ता रखता है लेकिन केवल और केवल प्रेम के बलबूते पर तो जीवन नहीं चलता है इसलिए आपको प्रेम के अलावा अन्य ओर बातों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। आप समझदार और भावनाओं से भरे व्यक्ति हैं और अच्छे बुरे की परख भी आपको बखूबी है। प्रेमी जीवन को कुछ समय के लिए परे रखते हुए आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास करें, ताकि घर में भी आपके प्रति अन्य लोग स्नेह की नजर रखें। सप्ताह का आरंभिक समय और मध्य भाग आपके लिए उचित कहे जा सकते हैं, लेकिन सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed