मेष
साप्ताहिक राशिफल (5 से 11 जुलाई): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण है। करिअर-कारोबार के साथ इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और वायदा व्यापार से दूर रहें। सप्ताह के पूर्वाध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा बेहतर साबित होगा। स्टेशनरी, पुस्तक और शिक्षा आदि के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन अथवा कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। सप्ताह के अंत में घर की मेंटेनेंस पर अधिक खर्च होने से मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: धार्मिक स्थल पर गरीबों को सफेद वस्तुएं जैसे चीनी, चावल आदि का दान करें। सफेद रंग का रुमाल अपने जेब में रखें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों पर इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह काम का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। ध्यान रहे कि परिश्रम से लाभ के योग बनेंगे, अर्थात् आपका परिश्रम किसी भी सूरत में व्यर्थ नहीं जायेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके माध्यम से भविष्य में लाभ होने की संभावनाएं बनेंगी। किसी से कर्ज लेने से बचें। मंगलवार के दिन तो भूलकर भी न लें। अपने सीक्रेट्स दूसरों के साथ शेयर करने से बचें, अन्यथा उनका खुलासा होने पर विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन पीपल को जल दें एवं निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह समाजसेवा जैसे कार्य करते समय होम करे हाथ जले वाली कहावत को ध्यान रखना होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी तरह के कंपटीशन से बचें और अपने कार्य पर पूरा फोकस रखें, अंत में जीत आपकी ही होगी। सप्ताह के मध्य में आपकी उम्र अथवा पद से कोई छोटा व्यक्ति लाभ प्राप्ति का माध्यम बन सकता है। चाहे-अनचाहे लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें।
उपाय: चांदी के बर्तन से शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का कम से कम एक माला जप करें।
सिंह
प्रत्येक व्यक्ति पर शासन करने की आदत से बचना होगा, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। कार्य विशेष में सफलता के लिए यदि एक कदम पीछे भी करना पड़े तो करने से न चूकें, अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों को कोर्ट से बाहर ही निबटा लें तो बेहतर है। किसी बड़ी योजना में धन लगाने से पहले खूब सोच-विचार लें। पास के लाभ में दूर के नुकसान से बचें। प्रेम संबंध हो या फिर दांपत्य जीवन, अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’मंत्र से सूर्यदेव को जल दें। आदित्यहृदय स्तोत्र का नित्य पाठ करें।