मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में ही कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बहुत नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। कॅरिअर-कारोबार में कुछेक मुश्किलों के आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अनचाही जगह पर तबादला या कामकाज का बोझ बढ़ जाने से मन दु:खी रहेगा। व्यापार में फंसे हुए धन को निकालने के लिए आपको काफी संघर्ष करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों सोच-समझकर हाथ लगाएं। यदि संभव हो तो विवादों का निबटारा कोर्ट-कचहरी के बाहर कर लें। भौतिक जरूरतों पर जेब से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी प्रिय के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती है, जिसे विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करेंगे तो बात बन जाएगी। कठिन समय में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।
उपाय: हनुमत उपासना करें। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में इष्ट मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा का भी योग बनेगा। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। नौकरीपेशा लोगों की अपने अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी और वे उनका पूरा लाभ उठाने में कामयाब होंगे लेकिन उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपको नुकसान पहुचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी महिला से वाद-विवाद करने से बचें। कॅरिअर-कारोबार को लेकर व्यस्तता रहेगी, लेकिन इन सबके बीच अपने सेहत संबंधी दिक्कतों की भूलकर भी अनदेखी न करें। प्रेम अथवा वैवाहिक संबंधों के प्रति ईमानदार रहें, अन्यथा यह आपके पार्टनर के साथ बहुत बड़े विवाद की वजह बन सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
उपाय- धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को नारियल चढ़ाएं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को समझना होगा कि तंदुरुस्ती हजार नियामत है, इसलिए आप अपनी कामकाज की व्यस्तता के बीच शरीर के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। सेहत संबंधी समस्याओं की भूलकर भी अनदेखी न करें। बेरोजगार लोगों रोजी-रोजगार की चिंता सताएगी, जिसके लिए अभी इन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। बड़े कारोबारियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों को कुछ रुकावटों के बावजूद लाभ होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को धन संबंधी मामलों में फूंक-फूंक कर कदम उठाना चाहिए। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में किसी बड़े फैसले को लेते समय भाई-बहनों या फिर कहें परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में आपको अपने लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।
उपाय : पीपल के पेड़ पर शनिवार के दिन आटे का चौमुखा दिया बनाकर सरसों का तेल डालकर जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का समन्वय करके ही कोई फैसला लेना चाहिए। विशेष तौर पर धन के लेन-देन करते समय विवेक का पूरा इस्तेमाल करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी के पचड़े में फंसने की बजाय अपने काम से काम रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको मन और धन दोनों से ही परेशान होना पड़ सकता है। इस दौरान मन किसी अनजान भय को लेकर डरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। इधर-उधर की बातों में उलझने की बजाय यदि आप अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय- भगवान शिव की प्रतिदिन उपासना करें और शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र चढ़ाएं।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों भरा रह सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में ही किसी प्रियजन की सेहत को लेकन मन चिंतित रहेगा। इस संबंध में अधिक भागदौड़ करने के कारण मन और शरीर दोनों की ही थकान महसूस करेंगे। हालांकि इन सबके बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना न भूलें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि अपने सहयोगियों की मदद से आप इसे निभाने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों बड़े लाभ की प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। लव पार्टनर की भावनाओं और उसकी मजबूरियों को समझने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार चलती रहेगी।
उपाय- लाल चंदन का टीका लगाएं और दुर्गा देवी की उपासना करें और प्रसाद में हलवा बनाकर चढ़ाएं।