फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope : 25 से 31 जनवरी तक इन सात राशि वालों के लिए समय रहेगा शुभ

Sun, 24 Jan 2021 08:49 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Jan 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 25 to 31 january 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन की तमाम खुशियों, उपलब्धियों और सम्मान पाने का इंतजार करते हुए बीतने वाला है। यदि आप किसी पद या प्रतिष्ठा को पाने के लिए लालायित हैं तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आलस्य से बचें और कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से विशेष रूप से सतर्क रहें। किसी बड़ी योजना अथवा व्यापार में धन निवेश करते समय खूब सोच-विचार कर ही निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष या मित्र की मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। महिला प्रोफेशनलों के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। सेहत का विशेष ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

शुभ अंक - 7
शुभ रंग - नारंगी
सफलता का सूत्र - ‘धैर्य के साथ कार्य करें।’
उपाय - प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अघ्र्य दें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’मंत्र जपें।

weekly horoscope weekly rashifal 25 to 31 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृषभ
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिले न सारी पावै कहावत याद रखनी होगी। किसी के बहकावे में आकर हाथ में आई चीज को छोड़कर दूसरी चीजों के ओर न भागे। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता बनी रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य का समय छोटे एवं फुटकर व्यापारियो के लिए शुभ है। इस दौरान पूर्व में किये गये धन निवेश का लाभ मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।

शुभ अंक - 1
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘आलस्य से बचें।’
उपाय - हल्दी का तिलक लगाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 25 to 31 january 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस कुछ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हाथ दबाकर धन खर्च करें। संतान के भविष्य को लेकर पूरे सप्ताह चिंता बनी रहेगी। पिता की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति क लिए कल्पनाओं से बाहर आकर सही दिशा में प्रयास करना होगा। सप्ताह के प्रारंभ शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े लोगों को लाभ होगा। कमीशन का कार्य करने वालों के लिए भी समय शुभ है। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक - 8
शुभ रंग - सुनहरा
सफलता का सूत्र - ‘सतर्क रहें।’
उपाय - गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 25 to 31 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में इस सप्ताह आलस्य छोड़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। करिअर-कारोबार की दिशा में प्रयास सार्थक साबित होंगे। सौंदर्य प्रसाधन एवं गारमेंट का कार्य करने वाले व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। भूमि और भवन में धन निवेश करने से पहले एक बार अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घर में किसी प्रियजन के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह का अंत का समय मौज-मस्ती और मनोरंजन करते हुए बीतेगा। दांपत्य एवं प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - ‘समय का सदुपयोग करें।’
उपाय - सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’




विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 25 to 31 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को अपेक्षा से अधिक लाभ का योग बनेगा। इस सप्ताह अनावश्यक चीजों पर अत्यधिक धन खर्च होने पर मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरे की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।

शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लाल
सफलता का सूत्र - ‘अवसर का लाभ उठाएं।’
उपाय - श्री हनुमान जी की उपासना करें। ‘ॐ हं हनुमते नमः’मंत्र का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed