मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। इस सप्ताह आपकी वाणी एक अलग ही ओज रहेगा, जिसके जरिए आप दूसरों से सभी कार्य सिद्ध करवाने में कामयाब होंगे। न सिर्फ करिअर और कारोबार बल्कि पारिवारिक मामलों में भी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको अपने बंधु-बांधवों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को अप्रत्याशित लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलने पर घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। इस दौरान किसी प्रिय और प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाह रहे हैं तो ऐसा करने पर बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोग अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प और रोली या लाल चंदन अर्पित करके उनकी चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग मिलेगा। इस दौरान अपने बुद्धि और विवेक से अपने अटके पड़े कार्यों को पूरा करने की कोशिश करते नजर आएंगे। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधाओं की चीजों के क्रय और घूमने-फिरने में जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है, जिससे आपको आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपकी परेशानियों का बड़ा कारण बन सकते हैं। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय आपसी बातचीत से निबटाना बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उससे संबंधित नियम शर्तों को ठीक तरह से जरूर पढ़कर ही निर्णय लें अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष रूप से साधना करें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर का प्रसाद चढ़ाएं।
3 of 12
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी से भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर और कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। हालांकि आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जेब से ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे या फिर अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे थे, उन्हें इस सप्ताह बेहतर अवसर प्राप्त होगा। हालांकि ऐसा करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आने पर आपको राहत मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह कुछेक चुनौतियों भरा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाएं और कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता सता सकती है।
उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर गणपति की विधि-विधान से पूजा और अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
इस सप्ताह कर्क राशि की किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना अथवा करोबार आदि के लिए धन निवेश कर रखा है तो आपको इस सप्ताह उससे मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर डील करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह उसके लिए प्रयास करने पर भी बात बन जाएगी। करिअर-कारोबार को लेकर की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। जो लोग विदेश में करिअर बनाने के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान परीक्षा -प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। संभव है कि आपके प्रेम पर परिजन विवाह की मुहर लगा दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई देगा। सप्ताह की शुरुआत में मनचाहा प्रमोशन या ट्रांस्फर की मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपको अपने करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। इस काम में आपके मित्र काफी मददगार साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय परिजन का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। विशेष रूप से पिता आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा सम्मान भी मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह काफी शुभ है। यदि आप लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका प्रेम एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा। कुल मिलाकर लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को जल दें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।