फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 जुलाई): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 11 Jul 2021 10:40 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 11 Jul 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 july 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 जुलाई तक) - फोटो : अमर उजाला
मेष

इस सप्ताह नई योजनाओं पर पर चिंतन-मंथन खूब होगा। नई योजनाएं बनाएंगे भी लेकिन आलस्य अथवा चुनौतियों से घबरा कर आप उसे भविष्य में करने के लिए टाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की उपेक्षा के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। रानजीति में किसी बड़े पद की कामना रखे हुए जातकों का इंतजार थोड़ा और लंबा हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महिला की मदद से प्रेम संबंधों में आई गलतफहमी दूर हो सकती है। अपनी सेहत को लेकर पूरी तरह से सावधान रहें। खान-पान का विशेष रूप से ख्याल रखें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय: तांबे का कड़ा धारण करें। श्री हनुमान जी की साधना करें और प्रतिदिन ‘ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जाप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 july 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
वृष

करिअर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत लकी साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। भूमि-भवन संबंधी विवाद में फैसला आपके पक्ष में जायेगा। कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर ही कदम बढ़ाएं। किसी नये निवेश में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: किसी गरीब व्यक्ति को दूध एवं चावल का दान करें। ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 july 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन
मिथुन

बीते कुछ समय से कारोबार में चली आ रही समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। किसी मित्र या परिजन की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगों की सुविधाएं बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह किसी प्रियजन की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

उपाय: गणपति की साधना-आराधना करें और पूजा में दूर्वा जरूर चढ़ाएं। ‘ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 july 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि
कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। सगे-संबंधियों से मदद का आश्वासन तो मिलेगा लेकिन समय पर वे काम नहीं आयेंगे। व्यापारियों को लेन–देन की कुछ समस्याएं रह सकती हैं। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ खटपट हो सकती है। दांपत्य संबंधों में भी कुछ तनाव आ सकता है। आत्मीय संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इस सप्ताह सेहत से संबंधित दिक्कतों को बिल्कुल भी नजरंदाज न करें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करें। शिव की साधना करें और प्रतिदिन ‘ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 12 to 18 july 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर के दांव-पेंच को ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी मुश्किल का समाधान आपको खुद ही ढूढ़ना होगा क्योंकि कठिन परिस्थितियों में चाहते हुए आपके मित्र आपकी मदद नहीं कर पायेंगे। कारोबार से जुड़ी कुछेक उलझनें सप्ताह के मध्य तक बनी रहेंगी। नौकरी-पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से काम लें और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझें। माता की सेहत की चिंता बनी रहेगी।

उपाय: गरीब बच्चों को मीठी चीज जैसे जलेबी आदि खिलाएं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed