मई महीने के तीसरे सप्ताह में शनि जयंती है। इसके अलावा सूर्य मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। सिंह, वृष, मिथुन, तुला, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा गुजरेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी और आप मानसिक रूप से दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सरकारी योजना या सरकारी विभाग से कोई लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजन खाने की इच्छा होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की संभावना है। हालांकि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी, वहीं विद्यार्थी पक्ष के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा या विदेश भ्रमण पर जा सकते हैं। पिता से मतभेद और कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना भी है। आप मानसिक रूप से दृढ़ संकल्पित रहेंगे और आपके साहस में वृद्धि होगी। आप पर धार्मिक विचारों का प्रभाव अधिक रहेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। आपकी संतान के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है। इस अवधि में आपके खर्च बढ़ेंगे हालांकि धन लाभ भी होगा।
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। ख़र्चों में वृद्धि होगी और आप भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। हालांकि अच्छी बात है कि आमदनी अधिक होने से आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। संतान प्रगतिशील और आनंदमय जीवन व्यतीत करेगी। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता बनाये रखना आवश्यक होगा। रक्त संबंधी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है अथवा चोट इत्यादि लगने की संभावना भी है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें।
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। कड़ी मेहनत और प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। सरकार या सरकारी विभाग से लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। परिवार में भाई-बहनों से और कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। इस दौरान बेकार के विवादों से बचकर रहें। विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने का समय है। आपकी संतान के स्वभाव में क्रोध की अधिकता हो सकती है।