{"_id":"5f5dbaf3a99da62f7734e306","slug":"weekly-horoscope-14-to-20-september-2020-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 सितंबर तक): कन्या, मकर और कुंभ राशि के लिए सप्ताह शुभ, जानिए क्या कहते हैं इस हफ्ते आपके सितारे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 सितंबर तक): कन्या, मकर और कुंभ राशि के लिए सप्ताह शुभ, जानिए क्या कहते हैं इस हफ्ते आपके सितारे
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 14 Sep 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ में ग्रह गोचर की अनुकूलता आपके लिए सुखद परिणाम दिलाएगी। कार्य व्यापार में निरंतर उन्नति होती रहेगी। नई सर्विस के लिए आवेदन करना अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना बेहतर रहेगा। शुभ चन्द्र की कर्म भाव पर पूर्ण दृष्टि के प्रभाव स्वरूप सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहें हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। सप्ताहांत पुरस्कार प्राप्ति के योग। 18 तारीख को रहें जरा बचके।
2 of 12
वृष राशिफल
वृषभ राशि- अपने सौम्य स्वभाव के बल पर इस सप्ताह सभी विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। अधिकार तथा ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित आवेदन करना चाह रहें हों तो समय अनुकूल। 20 तारीख को रहें जरा बचके।
3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह के आरंभ से ही अप्रत्याशित परिणाम आपको चौंकाते रहेंगे। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का भी निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता पर संयम तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सभी संकल्प पूर्ण होंगे। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति बढ़ सकती है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। 17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क राशि- संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता लेकर आया हुआ है कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरम्भ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं। 19 तारीख को रहें ज़रा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे किंतु सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करने का अच्छा अवसर है लाभ उठाएं। सप्ताह के मध्य सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी पद और गरिमा की वृद्धि के योग। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल। संतान संबंधी चिंता दूर होगी, प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 14 तारीख को रहें जरा बचके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।