{"_id":"5f2fdae5566b6972152ad26e","slug":"weekly-horoscope-10-to-16-august-2020-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 अगस्त): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों के भाग्य में आएगा पैसा, चुनौतियां होंगी कम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (10 से 16 अगस्त): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों के भाग्य में आएगा पैसा, चुनौतियां होंगी कम
Mon, 10 Aug 2020 06:36 AM IST
रुस्तम राणा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : rashifal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Weekly Horoscope in Hindi | साप्ताहिक राशिफल
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
- यह सप्ताह समान्य नहीं रहने वाला है। गृहस्थी के कार्यों में थोड़ी सी प्रगति हो सकती है। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आनवश्यक लोगो से घनिष्टता न बढाएं। आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगो को कुछ आराम मिलेगा। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेलजोल बनाये रखे। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा। प्रेम में पागलपन न दिखाए।
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। न्याय से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिलेगी। अनावश्यक व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी। तार्किक बताओ से लोग आपसे प्रभावित होंगे। शत्रु भी आपके बढ़ेंगे लेकिन उनसे कोई नुकसान नहीं पहुँचा पाएंगे। इस इस समय आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। मानसिक थकान आपको व्यथित करेगी। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल की कमी महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
- इस राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके घर किसी खास मित्र के आने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। इस समय आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। खानपान में लापरवाही न बरते। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए थोडा संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। हर बात दिल से न जोड़े। बेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नाकारत्मक ही मिलेगा। इधर उधर के कामो में अपना समय बर्बाद न करे। आपके कार्यो में निरन्तरता की कमी रहेगी जिससे बनते कार्य बिगड़ सकते है। जातक अपने जीवन साथी के रोग से चिंतित रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा आंतों की समस्या से जूझ रहे लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखें। नए व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में असहयोग रहेगा।