Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशि के लोगों के सपने होंगे साकार, कार्य-व्यापार में मिलेगी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष: अप्रत्याशित धनलाभ मिलने की है संभावना
सप्ताह के प्रारंभ में ही अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। सही दिशा में प्रयास और कर्म करने पर मनोकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे, लेकिन ध्यान रहे कि हास करते समय किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा मित्र भी शत्रु में तब्दील हो सकते हैं।
कार्यक्षेत्र में सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें। भवन या संपत्ति से जुड़े निर्णय सोचसमझकर लें। राजनीति से जुड़े लोगों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
कर्क: सपनों को साकार करने के लिए सप्ताह है उत्तम
सपनों को साकार करने के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। यदि आप सही दिशा में प्रयास करते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से संपर्क होगा और लाभ के अवसर बनेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
धनआगम के नए अवसर बनेंगे। थोक व्यापारियों की अपेक्षा छोटे कारोबारियों का समय ज्यादा शुभ है। सप्ताह के अंत में किसी अनजान आशंका को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे।
तुला: कार्य-व्यापार में मिलेगी कामयाबी
इस सप्ताह करिअर और कारोबार में अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करने वालों को लाभ होगा। भवन आदि के क्रय-विक्रय अथवा पूर्व में किसी योजना में किए गये धन निवेश से बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। लक्ष्य की प्राप्ति में ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।
दांपत्य जीवन अथवा प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने साथी की भावनाओं की कद्र करें और उसे समुचित समय दें। जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें, अन्यथा जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के प्रवेश से घर में कलह हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का समय शुभ है।
वृश्चिक: सभी मनोरथ होंगे सिद्ध
इस सप्ताह आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे। सप्ताह की शुरुआत में करिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता का निवारण होगा। लेकिन किसी बड़ी योजना में धन लगाने अथवा किसी को धन उधार देने से पहले खूब विचार कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।
यदि संभव हो तो निजी विवादों को कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लें, अन्यथा लंबी कानूनी प्रकिया के पचड़े में फंस सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य साबित होगा।