Kanya Rashifal 2020 | कन्या राशिफल 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि और जातकों का स्वभाव
कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। राशिचक्र में इस राशि का छठा स्थान होता है। इस राशि के व्यक्ति परिवार की भलाई हेतु हमेशा प्रयासरत रहते हैं। फिर भी इनका सम्मान कुछ कमजोर रहता है। लेकिन ये हमेशा अपने कर्तव्य को भलीभांति निभाते हैं। ये स्वाभिमानी होते हैं। ये बुद्धिमानी से काम निकलवाना जानते हैं। ये भावुक होते हैं और अपने कार्य को अच्छे तरीके से करना जानते हैं। राजनीति में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होता है। अध्यात्म में इनकी रुचि रहती है। इस राशि वालों को गुरु का फल अच्छा प्राप्त होता है।
साल 2020 में आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा। इस वर्ष आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आप नया वाहन, घर या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। रिश्तेदार आपसे आर्थिक सहायता की उम्मीद करें और आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
करियर-व्यापार 2020
फलादेश के मुताबिक कन्या राशि वालों का करियर जीवन वर्ष 2020 में चमक सकता है। इस वर्ष नौकरी में स्थानांतरण भी हो सकता है। ऑफिस में सीनियरों के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ेंगे। लेकिन ऑफिस अथवा कार्य स्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहें। क्योंकि वे आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पारिवारिक जीवन 2020
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा। साल के शुरुआती महीनों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि व्यस्तता के कारण अपने परिजनों को समय कम दे पाएंगे। मार्च में संतान की गतिविधियों पर नज़र रखें। क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। जुलाई में संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साल के अंत में माता-पिता की सेवा करने से मन को सुकून मिलेगा। इस वर्ष आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।