फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में हो सकती है वृद्धि

Tue, 11 Feb 2025 04:36 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 11 Feb 2025 04:36 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र सांसारिक सुख, धन, वैभव और प्रेम के कारक ग्रह है, उनके प्रभाव से जातक के सुख-सौभाग्य मे वृद्धि होती हैं। माना जाता है कि कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर जातक का आत्मविश्वास ऊंचा होता है 

विज्ञापन
Venus Transit In Shani Uttara Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign Will Be Get money
ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते तो न केवल व्यक्ति के जीवन बल्कि देश-दुनिया में भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र सांसारिक सुख, धन, वैभव और प्रेम के कारक ग्रह है, उनके प्रभाव से जातक के सुख-सौभाग्य मे वृद्धि होती हैं। माना जाता है कि कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर जातक का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और उसे व्यापार-व्यवसाय में खूब पैसा मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते तो न केवल व्यक्ति के जीवन बल्कि देश-दुनिया में भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें वर्तमान में शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है और वह 1 अप्रैल 2025 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। शुक्र के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहने से इन तीन राशियों को वैवाहिक जीवन, नौकरी और निवेश में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, साथ ही इनके जीवन में भी कुछ खास बदलाव आ सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं

Venus Transit In Shani Uttara Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign Will Be Get money
जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। लव लाइफ बेहतर होगी। भौतिक सुख-सुविधा, वाहन और मकान का सुख प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शुक्र के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहने से वृषभ राशि के लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। शुक्र के प्रभाव से आपकी स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने से तरक्की की अड़चनें समाप्त होंगी। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। लव लाइफ बेहतर होगी। भौतिक सुख-सुविधा, वाहन और मकान का सुख प्राप्त होगा।

Venus Transit In Shani Uttara Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign Will Be Get money
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। आपके आय के अवसरों में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह समय कल्याणकारी साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में किसी खास के आने से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लव पार्टनर के साथ यात्राओं के योग है। इस समय निवेश करने से दुकानदारों को अच्छा लाभ होगा। लाभदायक योजना से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। आपके आय के अवसरों में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit In Shani Uttara Bhadrapada Nakshatra These Zodiac Sign Will Be Get money
शुक्र के प्रभाव से किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहने पर इस राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। आपको व्यापार को बढ़ाने के कई अवसर मिल सकते हैं। समाज में किसी सम्मान की प्राप्ति के योग है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। शुक्र के प्रभाव से किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होगी।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed