महान ग्रह शुक्र कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके 2 फरवरी की मध्य रात्रि पश्चात 4 बजकर मिनट 15 पर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 28 फरवरी की मध्य रात्रि पश्चात 1 बजकर 30 तक रहेंगे। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन जीव जगत को सर्वाधिक प्रभावित करता है क्योंकि ये भी ब्रह्मा जी के साथ सृष्टि सृजन में सहयोग देते हैं। शुक्र का मीन राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए शुक्र अति शुभ फलदाई सिद्ध होंगे। यात्रा देशाटन का भी लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा के लिए वीजा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना दोनों सार्थक रहेगा फिर भी, अधिक खर्च से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाई आंख का ध्यान रखें। इनकी नीच दृष्टि आपके शत्रु भाव पर है इसीलिए अति स्वार्थी एवं धूर्त प्रकृति के मित्रों एवं गुप्त शत्रुओं से बचें।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृषभ राशि- आपकी राशि से लाभभाव में शुक्र का उच्चराशिगत होना किसी वरदान से कम नहीं है, अतः आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। रुका हुआ धन आएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से लाभ प्राप्त होगा। नारी शक्ति के लिए ये गोचर वरदान की तरह है। नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग एवं शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि- राशि से कर्मभाव में उच्च राशिगत शुक्र का होना आपको केंद्र तथा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में अच्छी पदवी दिलाने में मदद तो करेगा ही शासन सत्ता का पूर्ण सुख भी देगा। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं यदि आप चाहें तो इसका लाभ उठा सकते हैं। इनकी दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर है इसलिए भूमि, भवन वाहन का सुख प्राप्त होगा, माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि- राशि से भाग्यभाव में इनका गोचर आपके लिए कामयाबियों के मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं दूर करेंगा। तीर्थयात्रा का सुख मिलेगा दान पुण्य भी खूब करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान अथवा वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो और अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। यही योग आपको विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनी में अच्छी सर्विस दिलाने में सहायक सिद्ध होगा अपने सामर्थ्य का पूर्ण उपयोग करें।