फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2021: शुक्र की बदली चाल से इन राशियों के जीवन में आएंगी अब खुशियां, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

Mon, 06 Sep 2021 04:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Sep 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Venus Transit In Libra Shukra Ka Tula Rashi Me Parivartan Impact On 12 Rashi
शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों के अंतर पर एक राशि से दूसरी राशि में आते हैं। - फोटो : अमर उजाला

आज (06 सितंबर 2011) से शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हुआ है। सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह कन्या राशि का छोड़कर तुला राशि में आ गए हैं, जहां पर ये 1 अक्तूबर 2021 तक रहेंगे। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र का अपनी ही राशि में आने से अब यह शुभ फल प्रदान करने को बाध्य हो जाएंगे। शुक्र ग्रह को सुख, संपदा, वैभव, समृद्धि और ऐशोआराम प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह उच्च के और शुभ भाव में होते हैं उन्हें अच्छा फल मिलता है। शुक्र ग्रह लगभग 23 दिनों के अंतर पर एक राशि से दूसरी राशि में आते हैं। जिन जातकों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ होने पर इन्हें पैसा, मकान, वाहन, मंहगें उपहार और लव लाइफ आदि का सुख प्राप्त होगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर किन पर शुभ और किस पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

Venus Transit In Libra Shukra Ka Tula Rashi Me Parivartan Impact On 12 Rashi
राशि

मेष, वृषभ, तुला और मकर राशि के लिए शुभ
ज्योतिष शुक्र ग्रह सुख और समृद्धि प्रदान करने वाले ग्रह हैं। ऐसे में शुक्र का अपनी ही राशि में आना मेष, वृषभ, तुला और मकर राशि के लिए अच्छा माना गया है। इन जातकों के जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है जिस कारण से आपकी आमदनी में इजाफा होगा। वहीं जो जातक व्यपार में उनके लिए भी यह समय अच्छा साबित होने वाला है। भाग्य प्रबल होने के कारण अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। किस्मत का साथ होने के कारण सभी तरह कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

Venus Transit In Libra Shukra Ka Tula Rashi Me Parivartan Impact On 12 Rashi
राशि

वृश्चिक,धनु और मीन राशि के लिए अशुभ
शुक्र ग्रह वैभव तो प्रदान करते हैं लेकिन जिन जातकों के लिए शुक्र ग्रह अशुभ होते हैं उनके खर्चों मे बढ़ोतरी होने लगती है और जीवनसाथी के बीच मनमुटाव बढ़ने लगता है। शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण कुछ दिनों के लिए वृश्चिक,धनु और मीन राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। सफलता मिलने में देरी की संभावन है। बेवजह खर्चों में इजाफा होगा। आमदनी से ज्यादा खर्चे होंगे। किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में कटुता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit In Libra Shukra Ka Tula Rashi Me Parivartan Impact On 12 Rashi
मिथुन
बाकी 5 राशियों के लिए समय रहेगा मिलाजुला
शुक्र का राशि परिवर्तन इन पांच राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा- मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और कुंभ। काम में रुकावटें आएंगी। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस करने वालों के कुछ अच्छा सौदा प्राप्त होने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Venus Transit In Libra Shukra Ka Tula Rashi Me Parivartan Impact On 12 Rashi
venus
ज्योतिष में शुक्र ग्रह
शुक्र विलासितापूर्ण जीवन, ऐश्वर्य, जैविक संरचना, फिल्म उद्योग, भारी उद्योग कॉस्मेटिक, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में उच्चपद दिलाने वाले ग्रह हैं। ये वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। कन्या राशि इनकी नीच राशि तथा मीन राशि उच्च राशिगत संज्ञक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed