फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit in Leo 2020: शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन पांच राशि वालों को करेगा मालामाल

Fri, 25 Sep 2020 10:42 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 25 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Venus transit in Leo 2020 know prediction of your zodiac sign
शुक्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay

Venus transit in Leo 2020: शुक्र देव 27 सितंबर की मध्यरात्रि 01 बजे सूर्य देव की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र 23 अक्टूबर तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहते हैं तो वे बहुत अच्छा फल नहीं देते हैं क्योंकि सूर्य देव और शुक्र ग्रह के बीच शत्रुता का भाव है। शुक्र देव को इस संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का प्रभाव आपकी राशि पर क्या पड़ेगा।

Venus transit in Leo 2020 know prediction of your zodiac sign
राशि

मेष राशि
शैक्षणिक प्रतियोगिता की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। प्रेम अथवा दांपत्य संबंधी मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सदुपयोग करें, उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनाए रखें।

Venus transit in Leo 2020 know prediction of your zodiac sign
राशि

वृषभ राशि
आपके लंबित कार्य पूरे होंगे, लेकिन माता जी की सेहत का ध्यान रखना होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है किंतु किसी न किसी कारण से आप मानसिक अशांति का सामना करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। रुके हुए सरकारी कामकाज पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus transit in Leo 2020 know prediction of your zodiac sign
मिथुन
मिथुन राशि
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों तथा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी। भाइयों में आपसी मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग हैं।
विज्ञापन
Venus transit in Leo 2020 know prediction of your zodiac sign
राशि

कर्क राशि
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन वापस आने के संकेत। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान-वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। नए कार्य अथवा व्यापार आरंभ करने की दृष्टि से भी गोचर अनुकूल रहेगा। इस अवधि में सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति हर समय सजग रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति बेचने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed