{"_id":"5e576cec8ebc3ef37e0c0f00","slug":"venus-transit-in-aries-effact-of-all-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शुक्र का मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका असर
पं जयगोविंद शास्त्री
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
सभी नवग्रहों में शुक्र के राशि परिवर्तन का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्र अपनी उच्च राशि मीन की यात्रा समाप्त करके आज, 28 फरवरी की मध्य रात्रि पश्चात 1 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये 28 मार्च को दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। सभी नवग्रहों में शुक्र के राशि परिवर्तन का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यही भौतिक संसार एवं जीव जगत की उत्पत्ति के कारण है। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 13
राशि
मेष राशि- आपकी राशि में शुक्र का प्रवेश आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग के साथ-साथ विलासिता संबंधी वस्तुओं पर भी अधिक खर्च होगा। विवाह संबंधित वार्ता तो सफल रहेगी यदि आप प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हो तो योग अच्छा है। दैनिक व्यापार में भी लाभ के अच्छे योग बनेंगे विद्यार्थियों के लिए भी शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें।
3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से बारहवें भाव में शुक्र का गोचर कई मायनों में आपके लिए बेहतरीन सिद्ध होगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनी में नौकरी हेतु आवेदन करना अच्छा सफल रहेगा। यदि विदेशी नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो और भी अच्छा है। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक वह भी होगा और आमदनी भी उसी प्रकार होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे किंतु गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- आपके लाभ भाव में शुक्र का गोचर आय के एक से अधिक साधन बनाएगा। परिवार के बड़े सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बनेगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आने का योग है फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से दशम भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों बाद आपके लिए अच्छे ग्रह गोचर दिखाई दे रहे हैं इसलिए केंद्र अथवा राज्य सरकार में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। शासन सत्ता का सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग है। माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।