फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा

Fri, 11 Nov 2022 08:37 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Nov 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit 2022 In Scorpio Shukra Ka Vrischik Rashi Me Gochar Effects on Zodiac Signs
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : istock
Venus Transit 2022 : महान ग्रह शुक्र 11 नवंबर की रात्रि 8 बजकर 08 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 5 दिसंबर की शाम 5 बजकर 56 मिनट तक गोचर करेंगे,उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके वृश्चिक राशि गोचर करने से अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा,इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


यह भी पढ़ें-
November Horoscope 2022: नवंबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
Venus Transit 2022 In Scorpio Shukra Ka Vrischik Rashi Me Gochar Effects on Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति का योग बनेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके षड्यंत्रकारी आपके खिलाफ सक्रिय रहेंगे। सावधान रहें। विवादों से दूरी बनाए रखें।
Venus Transit 2022 In Scorpio Shukra Ka Vrischik Rashi Me Gochar Effects on Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। इस अवधि के मध्य कोई नया व्यापार आरंभ करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit 2022 In Scorpio Shukra Ka Vrischik Rashi Me Gochar Effects on Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। कार्य-व्यापार में अधिक सफल न होने के परिणामस्वरूप आप निराश भी हो सकते हैं किंतु यह कम समय के लिए ही रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें।
विज्ञापन
Venus Transit 2022 In Scorpio Shukra Ka Vrischik Rashi Me Gochar Effects on Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वालों के लिए तो यह गोचर और भी शुभ परिणाम दायक रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग हैं। अपनी ऊर्जाशक्ति का सही उपयोग करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed