Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: 19 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शिव योग के प्रभाव से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। सूर्य का कर्क राशि में गोचर और चंद्रमा का कन्या राशि में प्रभाव जातकों के विचारों, निर्णय क्षमता और कार्यों पर असर डाल सकता है। आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ लोगों को करियर, धन और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों को धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी। अभिजीत मुहूर्त में किए गए कार्य शुभ फलदायी माने जाएंगे। वहीं, राहुकाल और अन्य अशुभ समय में महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं चंद्र राशि और ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर 19 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
Aaj Ka Rashifal 19 July: शिव योग और ग्रहों की चाल से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:35 AM IST
सार
Rashifal 19 July 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन