{"_id":"69f0d799bcb73a35330b6c73","slug":"these-5-zodiac-signs-always-stay-strong-and-positive-in-any-situation-in-hindi-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zodiac Signs: कठिनाइयों में भी नहीं टूटते ये 5 राशि वाले, हर हाल में रहते हैं मजबूत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Zodiac Signs: कठिनाइयों में भी नहीं टूटते ये 5 राशि वाले, हर हाल में रहते हैं मजबूत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:49 PM IST
सार
Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोग मुश्किल हालात में भी शांत और संतुलित रहते हैं। जानिए उन 5 राशियों के बारे में, जो अपने धैर्य और मजबूत मानसिकता के लिए खास मानी जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Strong Zodiac Signs
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Strong Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में यह माना जाता है कि हर व्यक्ति का स्वभाव, उसकी सोच और मुश्किल हालातों में उसकी प्रतिक्रिया उसकी राशि से गहराई से जुड़ी होती है। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों से ही घबरा जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो बड़े से बड़े संकट में भी शांत और संतुलित बने रहते हैं। ऐसे लोग न सिर्फ धैर्यवान होते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद मजबूत माने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखना और समझदारी से फैसले लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातक अपने धैर्य और मजबूत मानसिकता के लिए खास पहचाने जाते हैं।
जल्दबाजी या अधीरता में आकर अपने फैसले नहीं बदलते।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक अपने शांत, स्थिर और धैर्यपूर्ण स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग जीवन को बहुत व्यावहारिक नजरिए से देखते हैं और समझते हैं कि सफलता पाने के लिए समय, मेहनत और निरंतरता जरूरी होती है। यही कारण है कि ये जल्दबाजी या अधीरता में आकर अपने फैसले नहीं बदलते। कठिन परिस्थितियों में भी ये घबराते नहीं, बल्कि ठंडे दिमाग से स्थिति का आकलन करते हैं और सही मौके का इंतजार करते हैं। इनका यह गुण इन्हें जीवन के उतार-चढ़ाव में भी मजबूती से टिके रहने की ताकत देता है।
3 of 6
ये अपने परिवार और करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भले ही दिल से बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं, लेकिन जब जिम्मेदारी निभाने की बात आती है, तो इनका धैर्य और समर्पण देखने लायक होता है। ये अपने परिवार और करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और मुश्किल समय में भी अपना संतुलन बनाए रखते हैं। ये अपनी भावनाओं को समझदारी से नियंत्रित करना जानते हैं, जिससे संकट की घड़ी में भी सही फैसले ले पाते हैं। इनकी सहनशीलता और मानसिक मजबूती इन्हें हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ये किसी भी काम को बिना सोचे-समझे शुरू नहीं करते।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अपनी सूझबूझ, तार्किक सोच और विश्लेषण करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। ये किसी भी काम को बिना सोचे-समझे शुरू नहीं करते, बल्कि हर पहलू को बारीकी से समझने के बाद ही आगे बढ़ते हैं। इनकी यही आदत इन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी घबराने नहीं देती। अगर अचानक कोई समस्या सामने आती है, तो ये शांत रहकर उसका हल ढूंढने में लग जाते हैं। इनकी योजनाबद्ध सोच और धैर्य इन्हें जीवन में स्थिरता और सफलता दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
ये मुश्किल समय में भी अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपने गहरे, गंभीर और रहस्यमय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ये लोग किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले उसे समझने की कोशिश करते हैं। इनका धैर्य और आत्मनियंत्रण इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। ये मुश्किल समय में भी अपनी भावनाओं पर काबू रखते हैं और बिना घबराए स्थिति का सामना करते हैं। इनकी मानसिक मजबूती और संयम इन्हें बड़े से बड़े संकट में भी टूटने नहीं देता और ये हर चुनौती को डटकर पार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।