फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशि में मंगल-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अचानक लाभ

Sun, 22 Feb 2026 01:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 Feb 2026 01:29 PM IST
सार

23 फरवरी को मंगल अपनी उच्च राशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे जिससे सूर्य और मंगल की युति बनेगी, इस युति से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
surya mangal yuti in kumbh rashi these rashi will be lucky
कुंभ राशि में सूर्य मंगल युति का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा और मंगल को साहस, पराक्रम, जोश और युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी को सूर्य और मंगल की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, साहस, नेतृत्व, आत्मबल, पिता, सरकारी नौकरी , नेतृत्व क्षमता आदि की प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं मंगल को साहस, शौर्य, भूमि, संपत्ति और ऊर्चा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दोनों ही ग्रह की युति होती तो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। कुंभ राशि में मंगल-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। आइए जानते है इस युति से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
surya mangal yuti in kumbh rashi these rashi will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए मंगल-सूर्य की युति कुंभ राशि में बनना शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा। 
  • मंगल-सूर्य की युति से करियर में लंबे समय तक रुकावटेंदूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। 
  • नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। 
  • जो लोग व्यापार में उनको नए तरह के संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।
  • इस दौरान निवेश से आपको अच्छा लाभ होगा। 

Weekly Numerology Prediction: मेहनत और समझदारी से संवरेंगे काम, पढ़ें मूलांक 1 से 9 का साप्ताहिक हाल

surya mangal yuti in kumbh rashi these rashi will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए मंगल-सूर्य की युति आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
  • कार्यक्षेत्र में नई तरह की ऊंचाईयों को प्राप्त हो सकती है।
  • जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं उनको ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
  • बिजनेस में नई तरह के प्रोजेक्ट में कुछ योजनाएं बन सकती है। 
  • पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
  • आपको परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव दूर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surya mangal yuti in kumbh rashi these rashi will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
  • रुके हुए कामों में गति आएगी और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। 
  • जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में उनको शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के अवसर मिल सकते हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगा।
विज्ञापन
surya mangal yuti in kumbh rashi these rashi will be lucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में असर देखने को मिल सकता है। 
  • आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और करियर से जुड़े मामलों में कोई फैसला ले सकते हैं।
  • नई नौकरी की प्राप्ति के योग हैं और आपका सामजाजिक दायरा बढ़ेगा। 
  • किसी तरह की नई डील से आपको जबरदस्त फायदा होता दिखाई देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed