फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2022 : अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, चार राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Wed, 06 Apr 2022 09:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
surya grahan date 2022 solar eclipse in april time and effect 4 zodiac signs will get benefit
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला

Solar Eclipse 2022 Date And Time : अप्रैल का महीना कई ज्योतिषीय घटनाओं से भरा रहने वाला माह है। अप्रैल महीने के शुरुआत में ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2079 आरंभ हो चुका है। चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि चल रहे हैं। इस माह सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसमें शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। साथ ही माह के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल मिलाकर 2 सूर्य ग्रहण लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर के महीने में होगा। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ग्रहों का राशि परिवर्तन और ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी जातकों पर पड़ता है।

surya grahan date 2022 solar eclipse in april time and effect 4 zodiac signs will get benefit
grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण
30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में लेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जिसकी शुरूआत भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समापन 01 मई की सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का यह पहला ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्ककिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।
surya grahan date 2022 solar eclipse in april time and effect 4 zodiac signs will get benefit
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
इन चार राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। सूर्य सभी ग्रहों और समस्त जगत में केंद्र बिंदु है। सूर्य को पिता का दर्जा प्राप्त है। ग्रहण के दौरान सूर्यदेव कष्ट की अवस्था में रहते हैं। जिस कारण उनका समस्त प्रभाव और शुभ फल ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए कम हो जाता है। ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के ऊपर पड़ता है लेकिन 30 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan date 2022 solar eclipse in april time and effect 4 zodiac signs will get benefit
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल के पहले सूर्यग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है।
 
विज्ञापन
surya grahan date 2022 solar eclipse in april time and effect 4 zodiac signs will get benefit
राशि
कर्क राशि
सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। योजानाओं में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed