फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Transit 2022 : 12 अप्रैल के बाद बदल जाएगी राहु की चाल, जानें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों पर प्रभाव ?

Wed, 06 Apr 2022 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 07:37 AM IST
विज्ञापन
Rahu Transit 2022 In 12th April Rahu Gochar On Aries Know Details In Hindi Impact on Aries Taurus And Gemini rashi
rahu gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं। वक्री चाल से मतलब होता है उल्टी चाल। - फोटो : अमर उजाला

Rahu Gochar 2022 : अप्रैल के महीने में सभी जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाले तीन प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन है। ये तीन ग्रह हैं शनि,गुरु और राहु। ये तीनों ग्रह जातकों के जीवन पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव डालने वाले हैं। शनि ढाई वर्षों बाद, गुरु 13 महीनों बाद और राहु 18 महीनों के बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं गुरु 13 महीने के बाद 13 अप्रैल को स्वराशि मीन में गोचर करेंगे और राहु जो एक मायावी ग्रह है वह 12 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आज हम आपको राहु ग्रह के राशि परिवर्तन और इससे होने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rahu Transit 2022 In 12th April Rahu Gochar On Aries Know Details In Hindi Impact on Aries Taurus And Gemini rashi
Rahu Gochar 2022 - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिशास्त्र में राहु ग्रह को छाया ग्रह माना गया है। राहु विदेश यात्रा, शेयर, महामारी और राजनीति का कारक ग्रह माना गया है। राहु ज्योतिष में और धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व है। राहु ग्रह भ्रम का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह है। जिन जातकों की कुंडली में राहु का प्रभाव रहता है वह व्यक्ति ख्यालों में खोए हुए रहता है। कुंडली में राहु का प्रभाव होने पर व्यक्ति को बुरी लत और संगत लग जाती है, हालांकि यह सब जातक की कुंडली में राहु किस भाव और किस ग्रह के साथ युति बना रहा है इस पर निर्भर करता है। वैदिक ज्योतिष में राहु को शनि के बाद सबसे धीमी गति से गोचर करने वाला ग्रह माना गया है। राहु किसी एक राशि में लगभग डेढ़ वर्षों तक रहते हैं। राहु की चाल हमेशा वक्री होती है यानी यह हमेशा उल्टी चाल से चलते हैं। इस साल राहु 12 अप्रैल की सुबह वृषभ राशि को छोड़कर अगले डेढ़ सालों तक मेष राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव...

Rahu Transit 2022 In 12th April Rahu Gochar On Aries Know Details In Hindi Impact on Aries Taurus And Gemini rashi
- फोटो : amar ujala
राहु गोचर 2022- मेष राशि
12 अप्रैल के बाद मेष राशि के जातकों के लिए छाया ग्रह राहु उनकी लग्न राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। राहु के गोचर से मेष राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपके लिए राहु का गोचर शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Transit 2022 In 12th April Rahu Gochar On Aries Know Details In Hindi Impact on Aries Taurus And Gemini rashi
- फोटो : amar ujala
राहु गोचर 2022- वृषभ राशि 
करीब डेढ़ वर्षो के बाद राहु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए लग्न राशि में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातक कामों और निर्णयों को लेकर थोड़े भ्रमित से नजर आएंगे। आपको किसी गंभीर विषयों पर निर्णय लेने से पहले अपने सलाहकारों की राय अवश्य लें। आपको सावधानी बरतनी होगी।
 
विज्ञापन
Rahu Transit 2022 In 12th April Rahu Gochar On Aries Know Details In Hindi Impact on Aries Taurus And Gemini rashi
मिथुन
राहु गोचर 2022- मिथुन राशि
राहु आपके लिए 12वें भाव में मौजूद रहेंगे। आपके लिए राहु की यह स्थिति बजट को खराब कर सकती है। इसलिए फिजूलखर्च से आपको बचना होगा। आप विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए अप्रैल के बाद प्रमोशन, वेतन में वृद्धि और अतिरिक्त आमदनी के कुछ मौके हासिल होने के संकेत हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed