Surya Gochar 2024: सूर्यदेव का मीन राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवायेगा, जिसके फलस्वरूप आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट- कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। शोध परक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे किसी भी बड़े कार्य का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध का हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शासन सत्ता का तो पूर्ण सहयोग मिलेगा ही किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार में तो उन्नति देगा ही, अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार में अलगाववाद स्थिति न आने दें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आएंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।