फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति 2024: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Sun, 14 Jan 2024 10:23 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 14 Jan 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit in Makar Rashi Impact on These 12 Zodiac Sign News in Hindi
Surya Gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव 14 जनवरी की मध्यरात्रि 02 बजकर 43 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजकर 45 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
Surya Gochar 2024 Sun Transit in Makar Rashi Impact on These 12 Zodiac Sign News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता की संभावना प्रबल रहेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।
Surya Gochar 2024 Sun Transit in Makar Rashi Impact on These 12 Zodiac Sign News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit in Makar Rashi Impact on These 12 Zodiac Sign News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
Surya Gochar 2024 Sun Transit in Makar Rashi Impact on These 12 Zodiac Sign News in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फलकारक ही रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। अलगाववाद की स्थिति से दूर रहें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed