फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविवार का दिन इन राशियों के लिए लाया है बहार

Sun, 23 Oct 2016 10:58 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Sun, 23 Oct 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
sunday rashiphal 23 october 2016
राशि
स‌ितारों की स्‍थ‌ित‌ि बातती है क‌ि रव‌िवार का यह द‌िन आपकी राश‌ि के ल‌िए धन, पर‌िवार, प्यार और कैर‌ियर के मामले में कैसा रहेगा। देख‌िए क्या आप उन भाग्यशाली लोगों में से हैं ज‌िनके ल‌िए आज का द‌िन बेहतरीन और लाभप्रद रहने वाला है।
Trending Videos

मेष राश‌िः आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है

sunday rashiphal 23 october 2016
मेष राश‌ि

किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलढझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है।
आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। पार्टनर आपको बार-बार छेड़ेगा। आप दोनों दिन भर आनंद करेंगे।अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्ध‌ि के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। अपने बॉस से इस बारे में बात करने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं।
सही तरीके से बनाई गई आपकी आर्थिक योजना को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है। अपने बजट को बढ़िया से व्यवस्थित कीजिए इससे आपका पैसा सही ढंग से उपयोग होगा और आपको इसका सही लाभ भी मिलेगा। इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

वृष राश‌िः अध‌िकार‌ियों से नजदीकी बढ़ेगी, लाभ म‌िलेगा

sunday rashiphal 23 october 2016
वृष राश‌ि
आज आप पूरे दिन चिंतित और परेशान रह सकते हैं। इस तनाव का कारण चाहे जो भी हो आप बस अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए।
आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी।
कोई छोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। इसलिए जरूरी उपचार करें। कार्य से सम्बन्धित तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप बाहर की परेशानी घर मे न लाएं, क्योंकि इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है। याद रखें कि हमारी न खत्म होने वाली इच्छाएं, नकारात्मक सोच, और ज्यादा उम्मीद ही वो कारण हैं जो स्वास्थ्य को बाधित करते हैं। आराम भी अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा

sunday rashiphal 23 october 2016
म‌िथुन राश‌ि
आज की पार्टी को आप हमेशा याद रखेंगे। आज आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा। आज शायद वो आपके घर ही रुकें, इसलिए पूरी तैयारी कर लें। और अगर वो आपके घर ना भी रुकें तो भी आपकी दिनचर्या को तो बदल ही देंगे।
आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अन्यथा, दोनों ही एक साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। अपने मित्रों एवं परिजनों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह एक अच्छा मौका होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकल कर उन क्षणों को याद कर सकेंगे, जबकि आप पहली बार अपने साथी से मिले थे। आज की शाम प्रेम-पूर्वक उत्साह-पूर्वक एक साथ एक दूसरे के लिए बिताएं।
आज आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों। आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे। स्वास्‍थ्य के मामले में कहा जाए तो आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थिक सफलता के संकेत हैं

sunday rashiphal 23 october 2016
कर्क राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। कभी-कभी खुद को शांत रखना ही जरूरी होता है।
वित्तीय क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का समय सही नहीं है। आप अपने ही बनाए हुए लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। हो सकता है कि ये आपकी ओर से कम काम किये जाने की बात हो। अपने लक्ष्यों को पूरा करें।
अचानक मिली बड़ी आर्थिक सफलता आपको और अधिक प्रेरित करेगी। इस आर्थिक सफलता का सदुपयोग कुछ इस तरह करें कि इससे आपको और अधिक सफलता मिले। क्योंकि अभी और आर्थिक सफलता के संकेत हैं। अपने काम में उठाये गये सही कदम आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगे। इसके दम पर अपना लक्ष्य भी पा लेंगे। कोई नई योजना शुरू करने के लिए भी यह उचित समय है। व्यवसाय में कोई नया विचार सामने आता है तो उसे तुरंत स्वीकार कीजिए यह आपके हित में होगा। अपने सभी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed