फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: धनु राशि में सूर्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर

Thu, 12 Dec 2019 03:35 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
पं जयगोविंद शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
sun transit in sagittarius surya ka dhanu rashi me rashi parivartan

सूर्यदेव वृश्चिक राशि की यात्रा संपन्न करके 16 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 25 मिनट पर बृहस्पति की राशि 'धनु' में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर ये 14 जनवरी की मध्य रात्रि के बाद 4 बजकर 05 मिनट तक भ्रमण करेंगे, तत्पश्चात अपने पुत्र शनि की राशि 'मकर' में प्रवेश करते हुए उत्तरायण की तरफ अपना रुख कर लेंगे।

sun transit in sagittarius surya ka dhanu rashi me rashi parivartan

धनु राशि में पहले से ही गुरु, शनि और केतु विराजमान हैं जिनके रहने के परिणाम स्वरूप चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। इसी संयोग के प्रभाव से पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं जिनमें अति वर्षा, बर्फबारी, शीत लहर, आगजनी, आंधी तूफान एवं भूकंप जैसी घटनाओं का योग बनेगा। यह योग धनु राशि में बन रहा है इसलिए इस राशि की मूलत्रिकोण राशियां मेष और सिंह के जातकों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

sun transit in sagittarius surya ka dhanu rashi me rashi parivartan

मेष राशि- आपके भाग्य भाव में सूर्य का प्रवेश कई मायनों में मिलाजुला फल देने वाला है, कार्य व्यापार की दृष्टि से तो यह संयोग उत्तम रहेगा किंतु, कोई भी कार्य बिना बाधा के संपन्न नहीं होगा। इसलिए आपके धैर्य एवं संयम की परीक्षा होने वाली है। शैक्षणिक मामलों में सफलता मिलेगी संतान प्राप्ति के भी योग हैं। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे विदेश यात्रा के लिए रुकावटें दूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sun transit in sagittarius surya ka dhanu rashi me rashi parivartan

वृषभ राशि- राशि से अष्टम भाव में सूर्य का जाना स्वास्थ्य के लिए तो कुछ प्रतिकूल रहेगा किंतु प्रभाव वृद्धि भी होगी। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। झगड़े विवाद से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। इन ग्रहों की पूर्ण दृष्टि आपके धनभाव पर पड़ने के फलस्वरूप आकस्मिक धन प्राप्ति के योग ही बनेगा और किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे।

विज्ञापन
sun transit in sagittarius surya ka dhanu rashi me rashi parivartan

मिथुन राशि- आपकी राशि से सातवें भाव में यह संयोग व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है, ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। शादी-विवाह संबंधित चिंता दूर होगी, शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो संयोग अच्छा है, इनकी दृष्टि मानसिक तनाव दे सकती है स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है सावधान रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed