वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य एक महीने के अंतराल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्य यश, ऊर्जा और नेतृत्व के कारक ग्रह हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, इससे पहले ये वृषभ राशि में थे। मिथुन राशि में सूर्य के गोचर करने से कई ग्रहों का संयोग भी बन रहा है। बुध और शुक्र पहले से ही मिथुन राशि में हैं और सूर्य के मिथुन राशि में आ जाने से इन तीन ग्रहों की युति बन रही है। मिथुन सूर्य की मित्र राशि भी मानी जाती है। इसके अलावा सूर्य के वृषभ राशि में रहते हुए राहु के साथ युति भी समाप्त हो जाएगी। सूर्य और राहु परस्पर विरोधी ग्रह हैं जिस कारण से पिछले एक महीने से दोनों एक ही राशि में थे। सूर्य सिंह राशि के स्वामी माने गए हैं और तुला राशि में नीच के और मेष राशि में उच्च के माने गए हैं। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के लोगों का शुभ फल तो कुछ को चुनौतियों का सामना करने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से किन-किन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
Sun Transit 2021: सूर्य के राशि परिवर्तन से इन पांच राशियों को मिलेगा फायदा, करियर और बिजनेस में होगा इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
सूर्य का आपकी राशि में परिवर्तन तीसरे पराक्रम भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह परिवर्तन आपके लिए अच्छा और शुभ संकेत है। नौकरी में सम्मान बढ़ने की संभावना है। आप इस समय ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। साहस के बल पर आपके द्वारा लिए गए कार्यों की सराहना भी होगी।
मिथुन राशि
सूर्य का परिवर्तन आपकी ही राशि में होने से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी बनाई योजनाएं सफल होगी जिस कारण से आपको लाभ मिलने की संभावना है। मिथुन राशि पर बुध ग्रह का स्वामित्व होने से आपके वाणी में मधुरता और तेज होने से परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
आपकी राशि से सूर्य का गोचर लाभ भाव यानी एकादश भाव होने से आपको नौकरी और बिजनेस में अपार संभावनाएं प्राप्ति होंगी।राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। आय के साधन बढ़ेंगे, काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
कन्या राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर दशम भाव में हो रहा है। करियर के लिहाज से यह आपके लिए काफी शुभफल प्रदान करने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने का बेहतरीन अवसर रहेगा। धन प्राप्त करने के आपके प्रयास सफल साबित होंगे। सामाजिक कार्यो के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।