{"_id":"64857f9ecf024e7559032789","slug":"sun-transit-in-gemini-2023-surya-gochar-in-mithun-rashi-know-impact-on-all-zodiac-signs-2023-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sun Transit 2023: 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य का गोचर, इन 4 राशि वालों को मिलेंगी खुशियां","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sun Transit 2023: 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य का गोचर, इन 4 राशि वालों को मिलेंगी खुशियां
Sun, 11 Jun 2023 01:33 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
Surya Gochar
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि बदलने को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसी क्रम में सूर्यदेव अब 15 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर अपनी वृषभ राशि की यात्रा का खत्म करते हुए मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशि वालों पर इस सूर्य संक्रांति का विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे राशियां।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ और अनुकूल रहने वाला होगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लोगों के बीच आपका तालमेल अच्छा होने से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। वाद-विवाद की स्थिति में आपकी जीत होगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि में यह 11वें भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य का मिथुन राशि में आना किसी वरदान से कम नहीं है। समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आपके द्वारा बनाई गई कई योजनाएं फलीभूत होंगी। सूर्य का यह गोचर आपको विदेश की यात्रा करवाने में सफल रहेगा। आपकी धन कमाने की लाससा पूरी होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

कन्या राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर 10वें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। जो जातक नौकरीपेशा है उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका आपको भरपूर लाभ उठाना होगा। करियर के लिहाज से यह गोचर बहुत ही लाभदायक रहने वाला होगा। आपको धन की कमी का एहसास नहीं होगा।

कुंभ राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर होने जा रहा है। आपके रचनात्मकता के लिहाज से यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में तरक्की और आर्थिक संपन्नता का वातावरण देखने को मिलेगा। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य का यह गोचर आपके साहस और नेतृत्व क्षमता में इजाफा दिलाएगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल हो सकते हैं।