सूर्य ग्रह के गोचर के कारण 16 जुलाई से 16 अगस्त तक का समय पांच राशियों के लिए अच्छा बीतने वाला है। सूर्य ग्रह इन पांच राशियों पर अपना शुभ प्रभाव दिखाएगा, जिसके कारण जातकों को नौकरी-व्यापार, आर्थिक एवं सरकारी क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। 16 जुलाई को सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर से वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक एवं मीन राशि के जातकों को इन क्षेत्रों में कामयाबी मिलने की संभावना है।
इस ग्रह की चाल से एक माह तक इन पांच राशियों को होने वाला है जबरदस्त फायदा
वृषभ राशि वालों को मिलेंगे बेहतरीन अवसर
राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे निर्णय लेना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है पूरा फायदा उठाएं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। नई सर्विस के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।
कन्या राशि वालों की होंगी बाधाएं दूर
राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर आपकी कामयाबी में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।
तुला राशि वालों को शासन का मिलेगा पूर्ण सहयोग
राशि से दशमभाव में सूर्य का गोचर आपको शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति के योग। विदेशी कंपनी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें और योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक वह पूर्ण ना हो जाए। मकान वाहन के क्रय का भी योग।
वृश्चिक राशि वालों को कानूनी कार्यों में मिलेगी कामयाबी
राशि से भाग्य भाव में सूर्य का गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। अपने सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करें और उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।