फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Rahu Conjunction: 14 अप्रैल से मेष राशि में होगी सूर्य राहु की युति, 3 राशियों को मिलेगी जीवन में सफलता

Tue, 04 Apr 2023 11:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Apr 2023 11:29 AM IST
सार

सूर्यदेव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है।

विज्ञापन
Sun Rahu Conjunction in Aries Benefits for Three Zodiac Signs
surya rahu yuti 2023: सूर्यदेव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Sun Rahu Conjunction: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है। सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं ऐसे में इन दोनों की युति 3 राशियों को अच्छा लाभ देने वाली होगी। आइए जानते है। 

 
Sun Rahu Conjunction in Aries Benefits for Three Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य राहु की युति लाभ स्थान में होने जा रही है। इस युति का मिथुन राशि के जातकों पर लाभकारी प्रभाव देखने को मिलेगा। इस समय आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के  कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आप शेयर मार्केट में भी अपनी बुद्धि से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है। 
Sun Rahu Conjunction in Aries Benefits for Three Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-राहु की युति शत्रु भाव यानी कि छठे स्थान में होने जा रही है। इस भाव में इस युति के कारण आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। इस राशि के जातकों को अपने मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। अपने पिता का आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Rahu Conjunction in Aries Benefits for Three Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-राहु की युति पराक्रम भाव यानी की तीसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव में सूर्य और राहु अच्छे परिणाम देने वाले माने गए हैं। इस युति के कारण आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। प्रेम सम्बन्ध के लिहाज से समय शुभ है।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed