फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2024: इस दिन से शनि चलने वाले हैं उल्टी चाल, इन राशि वालों के हाथ लगेगा कुबेर का खजाना

Tue, 11 Jun 2024 02:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
shani going to vakri in kumbh rashi know lucky signs
SHANI VAKRI 2024 - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि ग्रहों की चाल में बदलाव आने पर इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर देखने को मिलता है। ज्योतिष में हर एक ग्रह का अपना विशेष महत्व होता है। जो जातकों के जीवन को उनकी कुंडली में मौजूद स्थिति के अनुसार फल देते हैं। आपको बता हैं कि ज्योतिष में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और इनका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य पड़ता है। 



आपको बता दें कि इस समय कर्मफलदाता शनि अपनी स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। वहीं आने वाली जून की 30 तारीख को अपनी ही स्वराशि कुंभ में रहते हुए वक्री यानी उल्टी चाल से चलने लगेंगे। शनि की वक्री चाल की वजह से कुछ राशि के जातकों के जीवन में कुछ अच्छे और सुनहरे अवसर आ सकते हैं। जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत खुलने के संकेत हैं और कुबेर का खजाना लग सकता है और शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। शनिदेव 30 जून कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे जो इस अवस्था में 15 नवंबर तक रहेंगे और फिर मार्गी हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि कुंभ राशि में शनि के वक्री होने से किन-किन राशि वालों को फायदा होगा।

shani going to vakri in kumbh rashi know lucky signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का कुंभ राशि में वक्री होना बहुत अच्छा साबित हो सकता है। शनि जब तक वक्री अवस्था में रहेंगे  सिंह राशि के लोगों को बहुत सारे फायदे मिलते रहेंगे। इस राशि के लोग आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। आपको अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। 
shani going to vakri in kumbh rashi know lucky signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
शनि का वक्री होना धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा और शुभ रहने वाला होगा। आपके जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी जिससे आपके जीवन में सुख-सुविधा और धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी। शनि का वक्री होना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है क्योंकि आपकी बंद पड़ी तमाम तरह के योजनाएं एक बार फिर से चालू हो जाएंगी। करियर में अच्छा काम होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। व्यापार में अच्छी तरक्की के योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani going to vakri in kumbh rashi know lucky signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
शनि का कुंभ राशि में वक्री होना मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपको आसपास के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। सकारात्मक परिणामों कि प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अचानक लाभ के शुभ संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको जबरदस्त सफलताएं प्राप्ति होंगी। धन के दाता कुबेरजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed