फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ राशि में मंगल-शनि की युति, इन राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा अच्छा

Sat, 09 Mar 2024 01:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 09 Mar 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
saturn mars conjunction in kumbh 15 march 2024 these zodiac sign will be lucky
mars transit 2024 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर कहा जाता है। ग्रह राशि परिवर्तन के साथ अन्य ग्रहों के साथ युति भी करते हैं।  जब कोई दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक ही राशि में आ जाते हैं तो इसे युति कहा जाता है। मार्च माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल 15 मार्च 2024  को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में मंगल-शनि की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, युद्ध और ऊर्जा का कारक माना जाता है। वहीं शनिदेव को दण्डाधिकारी और न्यायाधिपति माना गया है। इन दोनों ही ग्रहों की युति से कुछ राशि पर नकारात्मक तो कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कुंभ राशि में शनि-मंगल की यह युति करीब 30 वर्षों के बाद हो रही है। मंगल-शनि की युति से किन राशि वालों के भाग्य खुलने वाले हैं आइए जानते हैं

saturn mars conjunction in kumbh 15 march 2024 these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मेष राशि में मंगल-शनि की युति ग्यारहवें भाव में हो रही है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए यह युति किसी से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। निवेश से इस राशि के जातकों का अच्छा फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक से धन लाभ प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।  इसके अलावा व्यापार में अच्छा मुनाफा भी देखने को मिलेगा। 

saturn mars conjunction in kumbh 15 march 2024 these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
मंगल-शनि की युति आपकी राशि के तीसरे भाव में होगी। इस तरह से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और प्रमोशन के योग हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं उन्हे नया और अच्छा अवसर मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn mars conjunction in kumbh 15 march 2024 these zodiac sign will be lucky
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
15 मार्च 2024 को आपकी ही राशि में मंगल-शनि की युति आपके लग्न भाव में होगी। इस राशि के जातकों के लिए यह युति फलदायक साबित होगी। करियर में भाग्यशाली साबित होंगे। उच्च पद की प्राप्ति होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नौकरी में अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। करियर में आपको एक से बढ़कर एक अवसर प्राप्त होंगे। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed