फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samasaptak RajYoga 2025: 100 साल बाद बनेगा समसप्तक राजयोग, 5 राशियों के खुलेंगे राजपाट

Sun, 14 Dec 2025 06:53 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 06:53 PM IST
सार

Astrology Yog Effects: 100 साल बाद बनने वाला समसप्तक राजयोग 20 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 तक सक्रिय रहेगा। शुक्र और गुरु की इस विशेष युति से 5 राशियों को करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य और शिक्षा में बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Samasaptak Raja Yoga 2025 After 100 Years Five Lucky Zodiac Signs Benefit
समसप्तक राजयोग - फोटो : amar ujala

साल 2025 के अंत में ग्रहों की चाल एक बेहद खास और दुर्लभ संयोग रचने जा रही है। भौतिक सुख, वैभव और संबंधों के कारक शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं गुरु ग्रह पहले से ही अतिचारी अवस्था में मिथुन राशि में विराजमान हैं। जब ये दोनों शुभ ग्रह एक-दूसरे से ठीक सातवें भाव में स्थित होते हैं, तब ज्योतिष में इसे समसप्तक राजयोग कहा जाता है। यह योग साधारण नहीं, बल्कि करीब 100 वर्षों बाद बनने वाला अत्यंत प्रभावशाली राजयोग माना जा रहा है, जो व्यक्ति के जीवन में बड़े और स्थायी बदलाव लाने की क्षमता रखता है।


Saptahik Love Rashifal: शुक्र-चंद्रमा की युति लाएगी रिश्तों में नयापन, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
20 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच सक्रिय रहने वाला यह समसप्तक राजयोग विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होने वाला है। इस दौरान करियर में उन्नति, बिजनेस में विस्तार, आर्थिक मजबूती, शिक्षा में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही अड़चनें और परेशानियां दूर होने लगेंगी और जीवन में नई दिशा व ऊर्जा का संचार होगा। खास बात यह है कि नया साल इन राशियों के लिए उम्मीदों, उपलब्धियों और सपनों को साकार करने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस दुर्लभ राजयोग से किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है और उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Saptahik Ank Jyotishfal (15-21 Dec): इस सप्ताह मूलांक 1 और 5 के बदलेंगे हालात, पढ़ें इस सप्ताह का अंक ज्योतिषफल

Samasaptak Raja Yoga 2025 After 100 Years Five Lucky Zodiac Signs Benefit
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय उम्मीद और सफलता के संकेत लेकर आएगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
समसप्तक राजयोग मेष राशि वालों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस योग के प्रभाव से आपके भीतर नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होगा, जो जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगा। आत्मविश्वास और साहस में जबरदस्त वृद्धि होगी, जिससे आप बड़े और दीर्घकालिक फैसले लेने का मन बना पाएंगे। नए साल 2026 में भी इसका असर बना रहेगा। इस दौरान मकान, फ्लैट या वाहन जैसी संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही चिंताएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी और माहौल शांत होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय उम्मीद और सफलता के संकेत लेकर आएगा।

Samasaptak Raja Yoga 2025 After 100 Years Five Lucky Zodiac Signs Benefit
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए यह राजयोग जीवन के लगभग हर क्षेत्र में शुभ परिणाम देने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आप सही समय पर सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। नए साल 2026 में यह समझदारी आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। संतान से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी और उनके साथ समय बिताने के सुखद अवसर मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय उन्नति और विस्तार का है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति या किसी बड़े निवेश की योजना भी बन सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samasaptak Raja Yoga 2025 After 100 Years Five Lucky Zodiac Signs Benefit
निजी और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए यह योग सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति में वृद्धि करने वाला है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और नए साल 2026 में कई समारोहों या आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और तरक्की की रफ्तार तेज होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। निजी और पेशेवर जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी और जीवन ज्यादा संतुलित व तनावमुक्त होता जाएगा।

विज्ञापन
Samasaptak Raja Yoga 2025 After 100 Years Five Lucky Zodiac Signs Benefit
प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके लिए नए रास्ते खोल सकता है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के साहस, पराक्रम और आत्मबल में इस राजयोग के कारण उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आप ऐसे फैसले लेने में सक्षम होंगे, जो आपके भविष्य को मजबूत बनाएंगे और जिनका लाभ नए साल 2026 में भी मिलता रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं और निवेश के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। कार्य से जुड़ी यात्राएं बढ़ सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगी। भाई-बहनों, पड़ोसियों और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके लिए नए रास्ते खोल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed