फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2021: कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा 2021?

Fri, 01 Jan 2021 09:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 01 Jan 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
rashifal 2021 virgo horoscope kanya rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
कन्या राशिफल

कन्या राशि


कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और बुध ग्रह इसी राशि में उच्च के होते हैं। यह कालपुरुष की षष्टम भाव की राशि है। द्विस्वभाव राशि होने से ऐसे लोग बदलाव पसंद करते हैं और समय रहते अपना निर्णय नहीं ले पाते। कन्या राशि वाले बहुत समझदार होते हैं, लेकिन निर्णय लेने में कमज़ोर ही रहते हैं, क्योंकि एक निर्णय लेने के बाद बहुत जल्दी बदल भी लेते हैं। यह लोग व्यावहारिक होते हैं और अपने कार्य के प्रति बहुत समर्पित भी । इन्हें पढ़ाई-लिखाई बेहद पसंद होती है और ये भाषण देने में माहिर होते हैं।  

कन्या राशि पृथ्वी तत्व राशि है, जिससे यह लोग रुढ़िवादी होते हैं। ऐसे जातक अपने परिवार के प्रति समर्पित और सेवाभाव में माहिर होते हैं। कन्या राशि वाले किसी से लड़ने में आए तो यह लोग बहुत ही दिमाग से उनका सामना करते हैं। कन्या राशि वालों के तृतीय भाव में इस वर्ष केतु और नवम भाव में राहु का गोचर रहेगा।     

rashifal 2021 virgo horoscope kanya rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

कन्या राशिफल 2021- आर्थिक स्थिति
इस वर्ष कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन से जुड़ी अपनी सभी जरुरतों को पूरा करेंगे। मई से पहले का समय जमीन और अपना घर लेने के लिए फायदेमंद रहेगा। यह समय व्यापार से लाभ मिलने के लिए भी बेहतर रहेगा और कोई पुरानी रुकी पेमेंट भी आ सकती है, जिसकी आपको कम उम्मीद थी।

कन्या राशि वालों के लिए इस वर्ष देरी से ही सही, लेकिन सभी काम बनेंगे। इस वर्ष के मध्य में लोन लेने या देने की न सोचे और किसी स्त्री के ऊपर व्यर्थ का धन खर्च करने से भी बचें। अक्तूबर के महीने से आर्थिक लाभ के अच्छे योग बने हुए है लेकिन व्यर्थ के खर्चों पर भी काबू पाए तो बेहतर रहेगा। वर्ष के अंत में किसी धातु या शेयर बाज़ार में भी धन का निवेश कर सकते हैं। साल के अन्त में आय व लाभ मे बढ़ोतरी होगी। 

rashifal 2021 virgo horoscope kanya rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

कन्या राशिफल 2021- करियर, जॉब और बिजनेस
कन्या राशि वालों के लिए साल की शुरुआत अपने कार्य के लिए बेहतर रहेगी। कार्य में नये-नये अवसर मिलेंगे और इन अवसरों से ही आपको कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी। कार्य-स्थल में आपकी नए लोगों से मुलाकात होने से आपका नाम होगा और किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से कार्य मे बढ़ोतरी होगी।

आपके सभी कार्य समय से करने पर आपको उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। कन्या राशि वालों को वर्ष के मध्य में कोई नया कार्य नहीं करना हैं और कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलता है तो बहुत ही सावधानी से संभालना है। कन्या राशि के जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें भी अपने कार्य को लेकर कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और नई नौकरी को लेकर तो बहुत ही सावधानी से काम करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2021 virgo horoscope kanya rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021
कन्या राशिफल 2021- पारिवारिक जीवन
कन्या राशि वालों के परिवार के लिए यह वर्ष बेहतर जाने वाला है, जिससे पुराने सभी गिले-शिकवे इस वर्ष धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे। यह वर्ष पैतृक सम्पत्ति के लिए भी आपके लिए उत्तम रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ भी कुछ समय से अगर खटास चल रही थी, वह भी इस वर्ष कम होने से आपसी प्रेम बढ़ेगा। यह वर्ष माता-पिता की सेहत के लिए कुछ नर्म रहेगा, खासकर माता को लेकर समय नाजुक रहेगा। वर्ष के अंत में परिवार में धार्मिक आयोजन होने की सम्भावना है।     
विज्ञापन
rashifal 2021 virgo horoscope kanya rashifal in hindi yearly horoscope career business and love life for 2021
rashifal 2021

कन्या राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
कन्या राशि वालों को अगर इस वर्ष किसी से प्रेम होता है, तो आपको बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ में अपने प्रेम का इज़हार करना चाहिए, जिससे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद बढ़ जाएगी। आप वैसे भी अपने साथी से बहुत उम्मीद रखते हैं और खुद भूल जाते हैं कि आपके साथी से भी आपकी बहुत सी उम्मीदे होंगी, इसलिए आपको उनकी छोटी-छोटी बातों और भावनाओं को समझना चाहिए।

कन्या राशि के वैवाहिक लोगों के लिए यह साल मधुर सम्बंधों की शुरुआत के साथ होगा। परंतु साल के मध्य मे आपसी तनाव हो सकता है, जिसका कारण सिर्फ आप दोनों के बीच अहम और गलतफहमी होगी, जिससे घर में आपसी मानसिक तनाव बना रहेगा। वर्ष के अंत में ही आपसी रिश्ते में तालमेल बनेगा और रिश्तों मे मिठास आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed