फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar: राहु का गोचर इन तीन राशि वालों की बढ़ाएगा मुश्किलें, प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

Mon, 05 May 2025 01:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 May 2025 01:13 PM IST
सार

Rahu Gochar:  राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं। इसके बाद ही वह गोचर करते हैं। ऐसे में यह संयोग मई माह में बन रहा है। राहु ग्रह 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इसी दिन केतु भी सिंह राशि में आएंगे।

विज्ञापन
Rahu Transit in May Astro Remedies To Avoid Rahu Negative Impact Rahu Gochar Upay in Hindi
राहु ग्रह 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। - फोटो : adobe stock

Rahu Gochar: ज्योतिषियों के मुताबिक राहु एक राशि में लगभग 18 महीने तक रहते हैं। इसके बाद ही वह गोचर करते हैं। ऐसे में यह संयोग मई माह में बन रहा है। राहु ग्रह 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि इसी दिन केतु भी सिंह राशि में आएंगे।



ज्योतिष शास्त्र में जहां सभी ग्रहों का अपना स्थान है, वहीं राहु को भी छाया ग्रह मानाजाता है। आमतौर पर यह ग्रह अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाना जाता है। कहते हैं कि राहु के प्रभाव से व्यक्ति मानसिक व आर्थिक परेशानियां झेलता है। इतना ही नहीं इसके अशुभ प्रभाव के कारण यह जीवन में भ्रम और असफलता ला सकता है।

ऐसे में राहु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस दौरान इसके प्रभाव से बचने के लिए ये खास उपाय करना लाभकारी साबित होगा। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Rahu Transit in May Astro Remedies To Avoid Rahu Negative Impact Rahu Gochar Upay in Hindi
मई में होने वाले राहु के गोचर से मेष राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती है। आपको किसी पुरानी बातों का तनाव भी बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मई में होने वाले राहु के गोचर से मेष राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती है। आपको किसी पुरानी बातों का तनाव भी बना रहेगा। इस दौरान कोई भी कदम अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उठाएं। पार्टनर को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसी काम को पूरा करने में बार-बार समस्याएं भी आ सकती हैं।

ऐसे में राहु के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए आप नियमित रूप से काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे सभी तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Rahu Transit in May Astro Remedies To Avoid Rahu Negative Impact Rahu Gochar Upay in Hindi
राहु के कुंभ में आने से इस राशि के लोगों को धन की हानि सा सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां मन में निराशा का भाव बढाएगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
राहु के कुंभ में आने से इस राशि के लोगों को धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां मन में निराशा का भाव बढ़ाएगी। किसी यात्रा पर जाना होगा, जिसमें खानपान का अधिक ध्यान रखें। कर्ज को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है।

मार्केट में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं। इस राशि वालों को राहु के प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा और उनके महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके प्रभाव से आपको राहु दोष से मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Transit in May Astro Remedies To Avoid Rahu Negative Impact Rahu Gochar Upay in Hindi
कुंभ राशि वालों का पारिवारिक माहौल अशांत हो सकता है। धन लाभ न होने पर सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का पारिवारिक माहौल अशांत हो सकता है। धन लाभ न होने पर सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। आलस्य और शरीर में दर्द से भी आप जूझ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें।  उन्नति के लिए नए रास्ते तलाश करने पड़ सकते हैं। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

कुंभ राशि वालें राहु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। इसके बाद उड़द का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
Rahu Gochar: 18 साल बाद शनि की राशि में गोचर करेंगे राहु,इन राशियों पर होगी धन की बरसात

Rahu Favourite Rashi: इन 2 राशियों पर राहु रहते हैं मेहरबान, देते हैं अचानक धन और तरक्की



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed