फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Favourite Rashi: इन 2 राशियों पर राहु रहते हैं मेहरबान, देते हैं अचानक धन और तरक्की

Sun, 04 May 2025 02:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 May 2025 02:48 PM IST
सार

Lucky Zodiac Sign Rahu: राहु को हमेशा शुभ नहीं माना जाता, लेकिन कुछ राशियों में यह ग्रह जातकों को अप्रत्याशित लाभ, सम्मान और गहराई प्रदान करता है। सही दिशा, विवेकपूर्ण निर्णय और आत्मनियंत्रण के साथ राहु इन जातकों के लिए वरदान बन सकता है।
 

विज्ञापन
Mysterious Rahu Turns Generous for These Zodiac signs Gain Sudden Fame and Fortune
Rahu Gochar - फोटो : amar ujala

Rahu Ki Priya Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह कहा गया है, लेकिन इसका प्रभाव बिल्कुल ठोस और वास्तविक होता है। सबसे खास बात ये कि राहु कभी भी सीधा नहीं चलता। इसकी चाल हमेशा वक्री यानी उल्टी होती है। यही कारण है कि राहु जिन्दगी में ऐसे मोड़ लेकर आता है जो आमतौर पर कल्पना से परे होते हैं। राहु की यह उल्टी चाल कभी-कभी अशांति, भ्रम और अचानक बदलाव लेकर आती है, लेकिन अगर यह शुभ स्थिति में हो या अपनी प्रिय राशियों में हो तो जीवन में चमत्कारी लाभ देता है, जैसे अचानक धन लाभ, करियर में तेज़ उन्नति, विदेशी यात्रा आदि।

Bhadra And Malavya Rajyog: भद्र और मालव्य राजयोग बनने से इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, धनलाभ के योग

राहु सबको एक जैसा फल नहीं देता। कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर राहु की विशेष कृपा रहती है, और उसकी महादशा या गोचर भी उनके लिए सौगात बन जाता है। तो आइए जानते हैं राहु की उल्टी चाल किन राशियों के लिए बनती है वरदान, और क्यों यह ग्रह सबसे रहस्यमयी होकर भी सबसे निर्णायक साबित होता है।

इन पांच राशि की लड़कियां हमेशा अपने पति के लिए होती है भाग्यशाली, विवाह बाद मिलती है अपार सफलता

Mysterious Rahu Turns Generous for These Zodiac signs Gain Sudden Fame and Fortune
Rahu Gochar - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह एक अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी स्वयं सूर्य होता है। राहु जब सिंह राशि में आता है, तो यह जातक को तेजस्वी, आत्मविश्वासी और नेतृत्वकर्ता बनाता है। ऐसे व्यक्ति में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होती है। राहु यहां अचानक लाभ, प्रतिष्ठा और ऊँचे पद का योग बनाता है। चाहे राजनीति हो या प्रशासन, मीडिया हो या पब्लिक रिलेशन सिंह राशि में राहु व्यक्ति को ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है। राहु की महादशा के दौरान सिंह राशि वाले जातकों को अच्छे अवसर मिलते हैं और वे अपने कार्यक्षेत्र में आगे निकल सकते हैं।

Mysterious Rahu Turns Generous for These Zodiac signs Gain Sudden Fame and Fortune
Rahu Gochar - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक एक जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी मंगल ग्रह होता है। यह राशि स्वभाव से गूढ़, रहस्यमयी और भीतर से बेहद शक्तिशाली होती है। राहु जब वृश्चिक राशि में आता है, तो व्यक्ति को अनुसंधान, रहस्यमय विद्याओं, ज्योतिष, मनोविज्ञान, टेक्नोलॉजी और गुप्त विज्ञानों में गहरी रुचि मिलती है। राहु यहां आत्मज्ञान, अंतर्ज्ञान और अवचेतन स्तर पर कार्य करने की शक्ति देता है। यह स्थान राहु को गहराई में उतरने और नए रास्तों की खोज में सक्षम बनाता है। साथ ही यह राशि राहु को मानसिक संतुलन और रणनीतिक सूझबूझ भी प्रदान करती है, जिससे जातक कठिन परिस्थितियों में भी जीत हासिल करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed