ग्रहों में अति बलवान ग्रह राहु आज यानी बुधवार 23 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर अपनी मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके वक्री अवस्था में वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि के गोचर काल में राहु को सर्वाधिक बलवान माना गया है। राहु वृषभ राशि के स्वामी हैं। मिथुन राशि इनकी उच्च राशिगत राशि है तथा धनु राशि में इन्हें नीच संज्ञक माना गया है। वहीं केतु भी इसी समय पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश रहे हैं जो पृथ्वीपुत्र मंगल की राशि है। किसी भी राशि पर भ्रमण के समय राहु 18 महीने गोचर करते हैं इसलिए फलित ज्योतिष में शनि के बाद इनके प्रभाव को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है।
आज से वृषभ और वृश्चिक राशि में राहु-केतु की उल्टी चाल, किसे करेंगे मालामाल और किसे परेशान...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- राशि से धन भाव में राहु का आगमन आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बनेंगे ही, काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस आने की उम्मीद रहेगी। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प पूर्ण हो सकता है। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति के योग। गले से संबंधित स्वास्थ्य विकार का ध्यान रखें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर भी ही समझाएं।
वृषभ राशि- आपकी राशि में राहु का प्रवेश अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अस्थमा अथवा वायु विकार से बचना पड़ेगा किंतु कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। स्थान परिवर्तन भी चाह रहे हों तो प्रयास करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में रुके हुए हैं कार्यो का निपटारा होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो आगे बढ़ें परिणाम अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि- राशि से बारहवें भाव में राहु का प्रवेश अधिक खर्च कारक यात्रा करवाएगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं व्यर्थ विवाद से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाहें तो भी अवसर अनुकूल रहेगा किंतु कष्टप्रद यात्रा करनी पड़ सकती है। संबंधी अथवा मित्र के द्वारा आर्थिक हानि हो सकती है अतः अधिक कर्ज देने से बचें।
कर्क राशि- राशि से लाभ भाव में राहु का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस स्थान पर गोचर करते हुए राहु जातक के सभी समस्याओं का निराकरण करते हैं और विषम परिस्थितियों से निकाल कर उसे सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाते हैं। अन्य ग्रहों की भी गोचर स्थितियां आपकी सफलता के अच्छे संकेत दे रही हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। कोई भी बड़ी सी बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा।