फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2022: राहु के राशि परिवर्तन से 1 साल तक इन राशि वालों के अच्छे दिन, धन लाभ के साथ रहेंगे भाग्यशाली

Sun, 05 Jun 2022 12:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rahu Gochar 2022 After 18 Months Rahu Transit These Zodiac Signs Throughout The Year Get Benefits
rahu gochar 2022: छाया ग्रह माने जाने वाले राहु बीते 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में प्रवेश किया था। - फोटो : अमर उजाला

Rahu Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से साल 2022 का अप्रैल महीना बहुत ही खास मायने वाला रहा, क्योंकि इस महीने में सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिला। इन 9 ग्रहों में सबसे प्रबल और असरदायक ग्रह समझे जाने वाले शनि, गुरु और राहु-केतु ने अपनी राशि बदली है। शनि जहां लगभग ढाई वर्षो में राशि बदली है, वहीं गुरु एक साल और राहु-केतु डेढ़ साल में अपनी राशि बदली है। आज हम यहां साल 2022 में राहु के राशि परिवर्तन की चर्चा करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का जातकों के जीवन पर बहुत ही गहरा असर होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन पर कुछ राशि के लोगों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। छाया ग्रह माने जाने वाले राहु बीते 12 अप्रैल 2022 को मेष राशि में प्रवेश किया था। मेष राशि मंगलदेव की स्वराशि है।   

Rahu Gochar 2022 After 18 Months Rahu Transit These Zodiac Signs Throughout The Year Get Benefits
कुंडली में राहु - फोटो : kundli me rahu
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह हमेशा उल्टी चाल यानी वक्री होकर ही चलते हैं। ज्योतिष में राहु को किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं प्राप्त है। ज्योतिष में राहु महामारी, राजनीति, भ्रम, यात्राएं और शेयर आदि के कारक माने गए हैं। 18 महीने के बाद राहु के राशि परिवर्तन से वैसे तो सभी राशि के जातकों पर जरूर असर देखने को मिला होगा लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस पूरे साल राहु का शुभ असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी वे राशियां जिन्हें साल के अंत तक शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।
Rahu Gochar 2022 After 18 Months Rahu Transit These Zodiac Signs Throughout The Year Get Benefits
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित हो रहा है। धन,सुख, वैभव, मान-सम्मान और यात्रा का लाभ मिल रहा है। राहु का स्थान परिवर्तन वृष राशि से मेष राशि में हुआ है। ऐसे में वृषभ राशि वालों को आगे आने वाले करीब 1 साल में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे। कई साधनों से आपको धन लाभ के आसार हैं। आपको नौकरी में सफलाएं और धन में बढ़ोतरी का कई मौके प्राप्त होंगे जिसमें आपको कामयाबी अवश्य ही प्राप्ति होगी। पदोन्नति के अवसर आएंगे। आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। बिजनेस में कार्यरत जातकों को राहु का राशि परिवर्तन किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। व्यापार में अच्छी डील के साथ अच्छा मुनाफा भी प्राप्त होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण आप हर एक काम में जरूर सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2022 After 18 Months Rahu Transit These Zodiac Signs Throughout The Year Get Benefits
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
करियर और आर्थिक उन्नति के लिहाज से राहु आपके लिए शुभ साबित हो रहे हैं। दिन-प्रतिदिन आपकी सफलता का ग्राफ बढ़ता ही चला जाएगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। मान सम्मान में लगातार इजाफा भी देखने को मिलेगा। किसी खास प्रोजेक्ट के लिहाज से साल 2022 के आखिरी कुछ दिनों में आपको कामयाबी मिलेगी। आपकी आय और लाइफ स्टाइल में भी जबरदस्त ग्रोथ की संभावना भी दिखाई पड़ रही है। नौकरीपेशा वर्ग को अच्छे मौके प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2022 After 18 Months Rahu Transit These Zodiac Signs Throughout The Year Get Benefits
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों पर राहु पूरे साल मेहरबान रहेंगे। किसी भी तरह का राहु का दुष्प्रभाव कर्क राशि वालों के ऊपर नहीं होगा। नौकरीपेशा जातकों का साल के मध्य कोई बड़ा पद हासिल कर सकते हैं। जो जातक पिछले साल नौकरी में बढ़िया समय नहीं था इस वर्ष शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी बदलने के लिहाज से आपके लिए अच्छा समय रहेगा। पैतृक संपत्ति की बिक्री से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल जाएगा। जमीन-जायदाद के मामले में आपको कई सौदे मिलने के संकेत हैं। निवेश के नजरिया से आपके लिए शानदार मुनाफा प्राप्त करने का साल होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed