फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope November 2021: नवंबर में तीन ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, चार राशि वालों का होगा भाग्योदय

Tue, 26 Oct 2021 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 26 Oct 2021 07:26 AM IST
विज्ञापन
planet transit in november 2021 jupiter sun and mercury change their positions four zodiac signs are lucky
नवंबर महीने में कैसी रहेगी ग्रहों की चाल - फोटो : अमर उजाला

Horoscope November 2021: ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव हर एक जातक पर पड़ता है। ग्रह विशेष की चाल से किसी जातक पर इसका अच्छा तो किसी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अंतराल के अंदर एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस तरह से हर महीने कोई न कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है। इसके अलावा ग्रह मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी चाल भी चलते हैं। नवंबर के महीने में तीन प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 02 नवंबर को बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन तुला राशि में करेंगे। इसके बाद सूर्य का राशि परिवर्तन 16 नवंबर वृश्चिक राशि में होगा। सूर्यदेव अभी अपनी नीच राशि तुला में हैं। 20 नवंबर को सभी ग्रहों में गुरु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। नवंबर माह तीन प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होगी।

planet transit in november 2021 jupiter sun and mercury change their positions four zodiac signs are lucky
राशि
मेष राशि- नवंबर के महीने में मेष राशि के जातकों को कई तरह की खुशियां मिल सकती हैं। शुरुआती दिनों में बुध ग्रह का तुला राशि में प्रवेश मेष राशि के जातकों को काफी धन लाभ के मौके दिलाएंगे। नौकरी में मनचाही सैलरी मिलने की उम्मीद है। कारोबार में भी अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग हैं। इसके अलावा सूर्य और गुरु का राशि परिवर्तन भी मेष राशि को जातकों के लिए शुभ रहेगा।
planet transit in november 2021 jupiter sun and mercury change their positions four zodiac signs are lucky
मिथुन
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों की पिछली कुछ समय से चली आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। करियर में सफलता मिलेगी। गुरु के कुंभ राशि में आने पर शिक्षा और रोजगार में अच्छी प्रगति के संकेत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit in november 2021 jupiter sun and mercury change their positions four zodiac signs are lucky
राशि
कन्या राशि- कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर काफी लाभ पहुंचाने वाला साबित होगा। व्यापार में नए-नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। किसी नए व्यापार की आप नींव डालने में सफल होंगे। इसके अलावा गुरु जोकि सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं उनका शुभ प्रभाव भी कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा।
 
विज्ञापन
planet transit in november 2021 jupiter sun and mercury change their positions four zodiac signs are lucky
राशि
मकर राशि-  मकर राशि के जातक नवंबर महीने में काफी फायदे में रहेंगे। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ नया करने का जोश आपके दिमाग पर हावी रहेगा जिसमें आपको शत प्रतिशत सफलता मिलेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed