19 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: आज इन 5 मूलांकों के लोगों को काम में आएंगी दिक्कतें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपके अटके कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। खास बात यह है कि प्रेम जीवन में संयम जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी योजनाएं भी बड़ा असर डाल सकती हैं। निवेश के लिए समय शुभ है। सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 2
कार्यों के प्रति आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यापार में लाभ होगा और छात्र वर्ग को इस समय प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। इस समय आप व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और घर का पुराना विवाद भी समाप्त होगा। फील्ड का काम करने वाले लोगों को दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 3
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर समय बिताने का मौके मिलेगा। इस समय व्यापार में पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिला मार्गदर्शन आपके अटके काम को पूरा करेगा। आपको कुछ सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में व्यावहारिक सोच अपनाना लाभकारी रहेगा। कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो सफलता पाने में अभी कुछ और समय लग सकता है। हालांकि, सेहत की समस्याएं पहले से कम होगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे